फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एमएनएनआईटी+ ट्रिपलआईटी में

एमएनएनआईटी+ ट्रिपलआईटी में

Fri, 13 Oct 2017 09:47 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
एमएनएनआईटी+ ट्रिपलआईटी में
विदेशी बैंड की धुन पर झूमे टेक्नोक्रेट्स
विज्ञापन

0 ट्रिपलआईटी के ‘इफरवेसेंस’ में सांस्कृतिक आयोजनों के साथ प्रतियोगिताएं
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘इफरवेसेंस-2017’ में शुक्रवार को विदेशी बैंडों की धूम रही। शुक्रवार को विशाल स्टेज पर अलास्का स्त्रैक टाइम के नाम से मशहूर इस्राइली बैंड के हिप-हॉप और जॉज के मिश्रण पर छात्र-छात्राएं जमकर झूमे।
इसी क्रम में कोलम्बियन बैंड के प्रख्यात कलाकार कार्लोस इलियट जूनियर ने समां बांधा तो इसके बाद पुर्तगाली डीजे हाउस, क्लब बैंडिटक्स की प्रस्तुतियों ने जोश भरा। रॉक नाइट, नाटक, फूटलूज, सुपरसोनिक नाइट की प्रस्तुति के दौरान भी माहौल में उल्लास रहा। इससे पहले सुबह कार्यक्रम की शुरुआत फोटोबूथ प्रतियोगिता से हुई। इसके बाद फन इवेंट, इंसंडेरी, गली क्रिकेट, रोडीज, एडमिनिया, क्रिकेट क्विज, सीएस गो, ऐन्ड्रॉइड असलम, अंत्याक्षरी, ग्राफिटी, डोटा.2, क्रॅसवर्ड्स, टंग आफ वार और नाइट आन बोर्ड आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन


हर्ष, रजत, हरिओम ने जीती ट्रेजर हंट प्रतियोगिता
इनोवेशन (नाटक) प्रतियोगिता में आईआईटी वाराणासी, शुआाट्स, इलाहाबाद तथा बीबीडी लखनऊ की टीम ने प्रतिभागिता किया। ट्रेजर हंट प्रतियोगिता में 25 टीमों ने हिस्सा लिया। तीन चरण में चली इस प्रतियोगिता में ट्रिपलआईटी के तृतीय वर्ष के छात्रों की टीम हर्षवर्धन, रजत और हरिओम ने 5000 रुपये का नकद पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमार विश्वास आज करेंगे कविता पाठ
0 इफरवेसेंस में शनिवार को कवि और आम आदमी पार्टी के नेता डॉ. कुमार विश्वास रात्रि 9.30 बजे कविता पाठ करेंगे। उनसे पहले शाम छह बजे हास्य कलाकार अभिजीत गांगुली प्रस्तुति देंगे। इनके अलावा फोटोबूथ, फन इवेन्ट, गली क्रिकेट, रोडीज, एनीमैनिया, टीवी सीरियल क्विज, कार्पेडियम, डम्ब चरदेस, फीफ, डोटा.2, ला.फ्रेन्ज, फूटसल, ब्लाइंड डेट, बिंदास बोल, सीएस, गोए अर्म व्रेस्टिग, साइकडेलिया, आला मोड, रॉक नाइट, चाइना टाऊन, नाइट आन बोर्ड आदि प्रतियोगिताएं तथा कार्यक्रम आयोजित होंगे।

0000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000

रोबोट ने आसान किए काम, हुआ प्रदर्शन
0 एमएनएनआईटी में छात्रों ने जहाज उड़ाए तो क्विज में भी दिखाई दक्षता
इलाहाबाद। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में आयोजित तकनीकी समारोह ‘आविष्कार-2017’ में तीसरे दिन शुक्रवार को रोबोमेनिया मुख्य आकर्षण रहा। रोबोट के प्रदर्शन ने लोगों को आकर्षित किया तो इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं ने यह भी दर्शाया कि रोबोट कुछ भी करने में सक्षम हो गए हैं। इसका उद्घाटन निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी ने किया। इससे पहले विद्यार्थियों ने खुद के बनाए जहाज के मॉडल को उड़ाया और करतब दिखाए। इसी क्रम में ऑटोमैक्स प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आरसी कार के मॉडल प्रस्तुत किए। नोसोमनिया के अंतर्गत आयोजित क्विज में खेल आदि क्षेत्र से पूछे गए सवालाें ने विद्यार्थियों को उलझाया भी। सवाल मेजर चंद्रकांत नायर और कुशल पटेल ने पूछे। स्टाल मार्ट का आयोजन भी मुख्य आकर्षण रहा। शनिवार को गायक और अभिनेता विनय पाठक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed