{"_id":"59ce7f2c4f1c1bb6538b4ee1","slug":"41506705196-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यशवंत ओल्ड इंडिया तो जेटली है न्यू इंडिया के वितमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यशवंत ओल्ड इंडिया तो जेटली है न्यू इंडिया के वितमंत्री
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
सभी केंद्र
0000000000000
यशवंत ओल्ड इंडिया तो जेटली न्यू इंडिया के वित्तमंत्री
0 स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ ने कहा न्यू इंडिया में अरुण जेटली जैसा ही होना चाहिए वित्तमंत्री
0 जिला प्रशासन के अफसरों के साथ बैठक भी की, विकास के कार्य समय से पूरा करने का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री और योगी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भाजपा नेता और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा द्वारा दिए गए बयान पर तंज कसा है। कहा कि यशवंत सिन्हा ओल्ड इंडिया के एक अच्छे वितमंत्री थे। अब समय न्यू इंडिया का है और इसमें अरुण जेटली जैसा ही वित्तमंत्री चाहिए। जेटली के नेतृत्व में देश एक बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है।
राजापुर स्थित आवास में हुई बातचीत के दौरान सिद्धार्थ नाथ ने कहा, देश में ‘एक राष्ट्र, एक टैक्स’ के रूप में जीएसटी आया है। ओल्ड इंडिया में जीएसटी पास नहीं हुआ था। ऐसा इसलिए क्योंकि लोकतंत्र के ढांचे में राष्ट्र और राज्य की नीति में काफी अंतर्विरोध रहा है। जब से देश में प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी आए हैं, तब से देश में राष्ट्रीय और राज्य स्तर का अंतर्विरोध अब नहीं रहा है। टीम इंडिया के रूप में अब लोग काम कर रहे हैं। सिद्धार्थ नाथ ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम पर भी निशाना साधा। कहा कि ये दोनों जनता के ठुकराए हुए नेता हैं, इसलिए दूसरों का सहारा ढूंढते हैं।
इसके पूर्व सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शुक्रवार को जिला प्रशासन के अफसरों के साथ बैठक की। कहा कि विकास के जो कार्य हैं वे समय से पूरे हों। उन्होंने शहर पश्चिम में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, नाली, सीवरेज, प्रकाश, पेयजल तथा अस्पताल के लिए जमीन आदि के बारे में चर्चा की। बैठक में मंडलायुक्त आशीष गोयल के साथ सीडीओ, नगर आयुक्त, चीफ इंजीनियर विद्युत, सीएमओ आदि अफसर मौजूद रहे।