फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बैंक में आधार कार्ड + सम्मान

बैंक में आधार कार्ड + सम्मान

Sun, 27 Aug 2017 12:53 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
बैंक में आधार कार्ड + सम्मान
बैंकों में बनेगा आधार कार्ड
विज्ञापन

जिले की 53 शाखाओं में होगी व्यवस्था, 11 को दिया जाएगा प्रशिक्षण

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
बैंक के खाताधारकों को आधार कार्ड बनवाने के लिए अब भटकना नहीं होगा। शाखा परिसर में ही आधार कार्ड बनेगा। इसके लिए बैंक प्रतिनिधियों को 11 सितंबर को प्रशिक्षित भी किया जाएगा। जिले की 53 शाखाआें में इसकी व्यवस्था की जाएगी। इनमें से 40 शाखाओं का चयन हो चुका है। शेष का भी इसी सप्ताह चयन हो जाएगा।
लगातार अभियान के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों का आधार कार्ड नहीं बना है। गांवों में यह संख्या ज्यादा है। गौर करने वाली बात यह भी है कि हजारों लोग ऐसे हैं जिन्हें पता ही नहीं है कि उनका आधार कार्ड बना है या नहीं। ऐसे लोगों ने रजिस्ट्रेशन तो करवा लिया है लेकिन आधार कार्ड उनके घर पर नहीं पहुंचा। अभियान में इस तरह की शिकायतों के निदान की भी उम्मीद है। एलडीएम रामजी ने बताया कि जिले में कुल 538 शाखाएं हैं। हर 10 पर एक शाखा में आधार कार्ड बनेगा। इस तरह से 53 शाखा परिसर का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इनमें से 40 का चयन हो चुका है।
विज्ञापन

000
जीवन संवारने के साथ मिला सम्मान
इलाहाबाद। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत बैंक की मदद से स्वरोजगार करने और सफल होने वाले लाभार्थियों को शनिवार को सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्यामा प्रसाद गुप्त ने स्वयं सहायता समूह तथा बैंक प्रतिनिधियों समेत कुल 41 लोगों को सम्मानित किया। सांसद ने लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार के प्रशिक्षित युवाओं की वह व्यक्तिगत तौर पर मदद करेंगे। कार्यक्रम में मिशन के उपायुक्त सुशील कुमार, एलडीएम रामजी, डीजीएम नाबार्ड राजीव जेटली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed