{"_id":"594e72964f1c1bf6628b462e","slug":"41498313366-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञान का भंडार है पुस्तकालय : केशव मौर्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञान का भंडार है पुस्तकालय : केशव मौर्या
Updated Sat, 24 Jun 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेक हुआ केंद्रीय राज्य पुस्तकालय
0 उप मुख्यमंत्री ने किया वीडियो कांफ्रेंसिंग हॉल, कंप्यूटर कक्ष का लोकार्पण
0 राज्य स्तरीय सेमिनार में पाठकों को पुस्तकालय से जोड़ने के विभिन्न माध्यमों पर चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
केंद्रीय राज्य पुस्तकालय में ‘पाठकों तक पहुंच-सभी के लिए पुस्तकालय रणनीति एवं कार्ययोजना’ विषय पर शनिवार को राज्य स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने पुस्तकालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग हॉल, कंप्यूटर कक्ष का लोकार्पण किया।
सेमिनार में उप मुख्यमंत्री ने पुस्तकालय की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि पुस्तकालय ज्ञान का भंडार है। विद्यार्थी को पढ़ाई के साथ विभिन्न तरह की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए यह सरल साधन है। मुख्य वक्ता काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के उप पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. विवेक जैन, डॉ. संजीव सर्राफ एवं डॉ.राममूर्ति दांगी ने पाठकों को पुस्तकों से जोड़ने के लिए विभिन्न प्रकार के माध्यमों को बताया। इस दौरान आईपीएलएम के प्रतिनिधियों ने पुस्तकालय विकास एवं सामुदायिक सहभागिता पर चर्चा की। अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन पुस्तकालयाध्यक्ष रवि कुमार यादव ने किया। संचालन पुस्तकालय के ज्येष्ठ प्राविधिक सहायक तथा सीटीई के पुस्तकालयाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने किया। इसमें रेखा सिंह, अनामिका, केपी सिंह, विष्णु श्रीवास्तव, आशुतोष, ज्ञानेंद्र, नंदिनी, मोनिका, सविता, सुमन, सपना, नेहा, प्रिया, मधु आदि ने सहयोग किया।