फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   41 railway employees retired from Prayagraj division, 11 received accident-free award

Prayagraj News: प्रयागराज मंडल से 41 रेलकर्मी सेवानिवृत्त, 11 को मिला एक्सीडेंट फ्री अवार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
41 railway employees retired from Prayagraj division, 11 received accident-free award
डीआरएम ऑफिस स्थित सभागार में शुक्रवार को रेल सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को एडीआरएम दीपक कु
उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल से शुक्रवार को 41 रेल सेवक अपनी लंबी और सराहनीय सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हो गए। मंडल कार्यालय के सभागार में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 11 रेल कर्मियों को प्रतिष्ठित एक्सीडेंट फ्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ लोको निरीक्षक बिन्देश्वरी पीडी सिंह व परमेश्वर प्रसाद, लोको पायलट सुनील कुमार श्रीवास्तव, खुर्शीद अहमद अंसारी, रमेश चंद्र ओझा, अरविंद कुमार भारती व नीरज कुमार श्रीवास्तव, स्टेशन अधीक्षक राम रक्षा यादव तथा पॉइंटमैन मोईन अहमद, हरी लाल व विजय कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

समारोह के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य) दीपक कुमार और वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी वैभव कुमार गुप्ता ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापन भुगतान से जुड़े दस्तावेज सौंपे। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लगभग 19,46,69,626 रुपये का समापन भुगतान डिजिटल माध्यम से सीधे उनके खातों में ट्रांसफर किया गया। इस मौके पर सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी रूपेश कुमार सुमन ने सभी को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली मेडिकल और पास जैसी डिजिटल सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्मिक एवं लेखा विभाग की टीम की मुख्य भूमिका रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed