फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   403 schools got recognition from UP Board, list released after three years

UPMSP :  403 विद्यालयों को यूपी बोर्ड से मिली मान्यता, तीन साल बाद जारी की गई सूची

Fri, 23 Sep 2022 08:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 23 Sep 2022 08:39 PM IST
सार

विशेष सचिव शासन ने शिक्षा निदेशक माध्यमिक और सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजे पत्र में लिखा है कि इन विद्यालयों को मान्यता प्रदान प्रदान किए जाने के संबंध में निर्धारित मानक/ शर्तों में यदि कोई कमी पायी जाती है तो संस्तुतिकर्ता अधिकारी उत्तरदायी होंगे।

विज्ञापन
403 schools got recognition from UP Board, list released after three years
यूपी बोर्ड 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 403 नए विद्यालयों को मान्यता प्रदान की गई है। कुछ विद्यालयों को सीधे हाईस्कूल (6-10 तक) तो कुछ को इंटर तक की मान्यता प्रदान की गई है। सबसे से अधिक प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय में कुल 135 नए विद्यालय शामिल हैं।  

विज्ञापन



विशेष सचिव शासन ने शिक्षा निदेशक माध्यमिक और सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजे पत्र में लिखा है कि इन विद्यालयों को मान्यता प्रदान प्रदान किए जाने के संबंध में निर्धारित मानक/ शर्तों में यदि कोई कमी पायी जाती है तो संस्तुतिकर्ता अधिकारी उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन



साथ ही उपरोक्त विद्यालयों को मान्यता विशेष अपील संख्या संख्या 25/2006 मंजू अवस्थी व अन्य बनाम यूपी राज्य व अन्य उच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 06 नवंबर 2012 के विरुद्ध उच्च न्यायालय में योजित क्लेरीफिके शन अप्लीकेशन में पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन होंगे। वित्त विहीन विद्यालयों को उपरोक्त के अनुसार मान्यता प्रदान किए जाने के संबंध में अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का कष्ट करें। सूबे में कुल 403 विद्यालयों को मान्यता प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज में 135, मेरठ में 85, वाराणसी में 105, बरेली में 19, गोरखपुर में 19 नए विद्यालयों को वित्त विहीन मान्यता प्रदान की गई है। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि लगभग तीन साल बाद नए विद्यालयों की मान्यता सूची जारी की गई है। इससे पहले 2019 में विद्यालयों को मान्यता प्रदान की गई थी।


इन विद्यालयों को यूपी बोर्ड के पुराने मानक पर मान्यता दी गई है। यूपी बोर्ड ने मान्यता के नए मानक निर्धारित कर प्रस्ताव पर अंतिम मुहर के लिए शासन को भेजा है। ऐसे में अब आवेदन करने वाले विद्यालयों को नई शर्तों के अधीन मान्यता प्रदान की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed