फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   40 per cent of the schools is not practical to date

अंतिम तिथि तक 40 फीसदी विद्यालयों में प्रैक्टिकल नहीं

Sat, 24 Jan 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 24 Jan 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की ओर से सीबीएसई स्कूलों की तर्ज पर अप्रैल से शैक्षिक सत्र शुरू करने की योजना को बोर्ड के परीक्षक ही लागू करने में बाधा बन रहे हैं। बोर्ड की ओर से 26 जनवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षा पूरी करने की समय सीमा रखी गई है। बोर्ड की ओर से तय परीक्षकों के समय से नहीं पहुंचने के कारण अभी तक 40 फीसदी विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षा पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


बोर्ड की ओर से तय कुछ परीक्षक परीक्षा लेने से पहले ही संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं विषय अध्यापक से संपर्क करके तय समय सीमा के बाद में आकर परीक्षा कराने की बात कर रहे हैं। ऐसे में बिना परीक्षा कराए ही कुछ स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने परीक्षकों को यह प्रमाण पत्र दे दिया है कि उनके विद्यालय में परीक्षा हो गई है। यूपी बोर्ड की ओर से पहले चरण की परीक्षा में लगातार मौसम खराब होने के कारण आधे से अधिक विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षा से तय समय पर पूरी नहीं हो सकी थी। दूसरे चरण की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए अंतिम तिथि 26 जनवरी तक पता चला है कि 40 फीसदी विद्यालयों में प्रमुख विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन


शहर के एक इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए तय परीक्षक समय से नहीं पहुंचे हैं, कुछ परीक्षक 26 जनवरी के बाद फरवरी में किसी तिथि पर आकर प्रयोगात्मक परीक्षा कराने का आश्वासन देकर स्कूलों से परीक्षा पूरी कराने का प्रमाण पत्र हासिल करके बोर्ड को भेजने की तैयारी में है। परीक्षा किसी तिथि पर आकर पूरी करवा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed