{"_id":"675f694bf17cc6e812192f8355609ac6","slug":"4-hours-at-19-intersections-in-the-city-checking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 4 घंटे तक 19 चौराहों पर चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में 4 घंटे तक 19 चौराहों पर चेकिंग
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 14 Jun 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को चार घंटे तक एक साथ 19 चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान 143 वाहनों का चालान किया और 11 हजार 970 रुपये जुर्माना वसूला
एसपी ट्रैफिक राजकमल यादव ने बताया कि आईजी जोन बीबी शर्मा के निर्देश पर अभियान चलाया गया। अभियान के तहत, गोविंदपुर मोड़, सुभाष चौराहा, मेयोहाल, पानी टंकी चौराहा, मेडिकल चौराहा समेत शहर के प्रमुख चौराहों पर चेकिंग हुई। इस दौरान दो पहिया पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, नंबर प्लेट, काली फिल्म की चेकिंग की गई। साथ ही सिग्नल चौराहों पर सड़क के दोनों ओर 50 मीटर तक वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। यह समस्या सिविल लाइंस इलाके में आए दिन देखने को मिलती है। जिसके चलते बायें ओर मुड़ने वाले वाहनों को दिक्कत होती है। रविवार से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्र्रवाई की जाएगी।