फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   37 thousand on-line test , said Railways

37 हजार से ज्यादा ने दी रेलवे की ऑन लाइन परीक्षा

Sun, 03 Apr 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 03 Apr 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
37 thousand on-line test , said Railways
ऑनलाइन एग्जाम - फोटो : फाइल फोटो
ऑल इंडिया स्तर पर 18 हजार से ज्यादा विभिन्न पदों के लिए शुरू हुई रेलवे की ऑन लाइन भर्ती परीक्षा के पांचवें दिन 37 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए। शनिवार को परीक्षार्थियों की कुल उपस्थिति 67.78 फीसदी रही। संख्या के हिसाब से सर्वाधिक परीक्षार्थी इलाहाबाद में बनाए गए केंद्रों में परीक्षा देने के लिए पहुंचे। यहां 10575 में से 7302 परीक्षार्थियों ने ऑन लाइन परीक्षा दी। 
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड, इनक्वायरी कम रिजर्वेशन क्लर्क समेत रेलवे के तमाम लोकप्रिय संवर्गों के 18252 पदों के लिए सभी 21 रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा ऑन लाइन परीक्षा ली जा रही है। परीक्षा सोमवार 28 मार्च से शुरू हुई है जो 30 अप्रैल तक चलनी है। शनिवार को परीक्षा इलाहाबाद के साथ आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, बांदा, बारांबकी, बिजनौर, बुलंदशहर, चित्रकूट धाम, देहरादून, फैजाबाद, ग्वालियर, झांसी, कानपुर, कौशाम्बी, मथुरा, मुरादाबाद, नजीबाबाद, रायबरेली, रुड़की शहर में हुई। इन सभी शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में कुल 54976 परीक्षार्थियों में से 37265 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। कुछ सेंटरों में सर्वर स्लो चलने से परीक्षा देर से शुरू होने की भी बात सामने आई है। आरआरबी इलाहाबाद के सचिव एसके बंसल ने बताया कि परीक्षा सभी केंद्रों में शांति पूर्ण ढंग से निपटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed