फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   36 lakh package to MNNIT students

एमएनएनआईटी के छात्रों को 36 लाख का पैकेज

Sun, 25 Aug 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
36 lakh package to MNNIT students
36 lakh package to MNNIT students
एमएनएनआईटी के छात्रों को 36 लाख का पैकेज
विज्ञापन

0 अमेरिकन आईटी कंपनियों ने आईटी-कंप्यूटर इंजीनियरिंग के छात्रों को हाथोंहाथ लिया
0 संस्थान में बीटेक के 92.4 फीसदी छात्रों का प्लेसमेंट, 73 फीसदी को मिली नौकरी
डॉ. अखिलेश मिश्र
प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के चालू सत्र में हुए कैंपस प्लेसमेंट में बीटेक के 92.4 फीसदी छात्रों को अच्छी कंपनियों में नौकरी मिली है। बीटेक सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के एक-एक छात्र को 36 लाख के वार्षिक पैकेज पर अमेरिकी कंपनी ने चुना है। चुने गए दो छात्रों में से एक को अमेरिकी कंपनी उबर और दूसरे को बीशॉ ने चुना है। वहीं एमसीए के एक छात्र को 29.25 लाख एवं बीटेक इंलेक्ट्रॉनिक एवं कम्युनिकेशन के एक छात्र को 25.33 लाख के पैकेज पर चुना गया है।
1174 छात्रों में 856 को कैंपस प्लेसमेंट
0 संस्थान के केमिकल और प्रोडक्शन इंजीनियरिंग के शत प्रतिशत छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट हुआ। इसके साथ ही बीटेक, एमटेक और एमसीए के अधिकांश छात्रों को मोटे पैकेज पर चयन हुआ है। संस्थान में 285 कंपनियों ने छात्रों का प्लेसमेंट किया। कुल 1174 छात्रों में 856 को कैंपस प्लेसमेंट में सफलता मिली। इस प्रकार 72.91 फीसदी छात्रों को सफलता मिली। संस्थान के फैकल्टी इंचार्ज ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रो. तनुज नंदन ने बताया कि अमेरिकन आईटी कंपनी उबर एवं बीशॉ ने कंप्यूटर साइंस और आईटी के दो अलग-अलग छात्रों को 36 लाख के मोटे पैकेज पर चुना है।
विज्ञापन

पूर्व में भी संस्थान के छात्रों को मिली रिकार्ड नौकरी
0 देश के प्रमुख राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में से एक एमएनएनआईटी के छात्रों ने 2017 की अपेक्षा 2018 में भी अच्छा पैकेज पाया था। 2018 में संस्थान के दो छात्रों को 36-36 लाख एवं एक छात्र को 31.5 लाख के वार्षिक पैकेज पर चुना गया था। इससे पूर्व में भी संस्थान के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के एक छात्र को 45 लाख के पैकेज पर चयन हुआ था, जबकि आईटी और ईसीई के छात्र को 27 लाख के पैकेज पर सफलता मिली थी। चालू सत्र 2019 में आईटी और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्रों को 36 लाख के रिकार्ड पैकेज पर सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीटेक के 92.4 फीसदी छात्रों का रिकार्ड प्लेसमेंट
चयनितों में बीटेक बायोटेक के 20 छात्रों को औसत 6.84 लाख के पैकेज पर सफलता मिली है। केमिकल इंजीनियरिंग के 41 छात्रों में से 41 को कैंपस चयन में 8.45 लाख के औसत पैकेज पर सफलता मिली है। सिविल इंजीनियरिंग के 67 छात्रों में से 47 का कैंपस चयन औसत 6.54 लाख, कंप्यूटर इंजीनियरिंग के 167 छात्रों में 163 को 15.12 के औसत पैकेज, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 66 छात्रों में से 64 को 7.89 लाख के औसत पैकेज ईसीई के 128 छात्रों में से 116 को 10.95 लाख के औसत पैकेज, आईटी के 90 छात्रों में 86 को 12.97 लाख के औसत पैकेज, मैकेनिकल इंजीनियरिंग 110 छात्रों में से 103 को 6.94 लाख औसत, प्रोडक्शन इंजीनियरिंग के 31 छात्रों में 31 को 5.94 लाख के औसत वार्षिक पैकेज पर चुनाव हुआ। इस प्रकार बीटेक के 92.4 फीसदी छात्रों का रिकार्ड प्लेसमेंट हुआ। एमटेक के 320 छात्रों में से 84 को 8.79 लाख के वार्षिक औसत, एमसीए के 83 छात्रों में से 64 को 7.15 लाख के औसत, एमबीए के 34 छात्रों में से 31 को 4.14 लाख के वार्षिक पैकेज, एमएससी के 11 छात्रों के चयन का डाटा उपलब्ध नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed