{"_id":"59613e444f1c1b621c8b4683","slug":"356-admissions-on-first-day-in-ba","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए में पहले दिन 356 दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए में पहले दिन 356 दाखिले
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 09 Jul 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के वीसी ने कहा कि वे इस्तीफा देने को हैं तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शनिवार से बीए में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन साढ़े तीन सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। बीए में रविवार को भी सिर्फ ओपेन कैटेगरी के छात्र-छात्राओं को प्रवेश भवन बुलाया गया है। वहीं, महाविद्यालयों ने भी प्रवेश के लिए कटऑफ जारी कर दिया है।
बीए में प्रवेश के लिए शनिवार को ओपेन कैटेगरी में 138 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया था। पहले दिन कुल 356 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया। रविवार को भी बीए में प्रवेश के लिए ओपेन कैटेगरी में 125 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रवेश भवन बुलाया गया है। उधर, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में बीकॉम में प्रवेश के लिए 10 जुलाई को सामान्य वर्ग में 95 अंक या उससे अधिक, एससी वर्ग में 20 या उससे अधिक अंक पाने वाले एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों और बीएससी गणित में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग में 90 अंक या उससे अधिक और बीएससी जीव विज्ञान में सामान्य वर्ग में 70 या उससे अधिक पाने वालों के साथ एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को महाविद्यालय बुलाया गया है।
बीकॉम की काउंसिलिंग सुबह 10 बजे और बीएससी की काउंसिलिंग सुबह 11 बजे से शुरू होगी। वहीं, सीएमपी डिग्री कॉलेज में 10 जुलाई को बीएससी जीव विज्ञान में प्रवेश के लिए सामान्य श्रेणी में 60 या उससे अधिक, बीएससी गणित में प्रवेश के लिए सामान्य श्रेणी में 90 या उससे अधिक और बीकॉम में सामान्य श्रेणी में 90 या उससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। साथ ही तीनो पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज में बीएससी कृषि, बीसीए और बीबीए द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 जुलाई से शुरू होंगी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ज्योति शंकर के अनुसार संबंधित छात्र महाविद्यालय से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज में पुस्तकालय विज्ञान प्रमाण पत्र प्रशिक्षण के नए सत्र में प्रवेश के लिए 14 जुलाई तक आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन पत्र कॉलेज कैम्पस में स्थित पुस्तकालय विज्ञान प्रमाणपत्र प्रशिक्षण केंद्र से शाम पांच से 6.30 बजे तक प्राप्त एवं जमा किए जा सकते हैं।