फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   35 parking around the fair area, two lakh vehicles will be able to park

Prayagraj News: मेला क्षेत्र के आसपास 35 पार्किंग, खड़े हो सकेंगे दो लाख वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
35 parking around the fair area, two lakh vehicles will be able to park
बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शहरी क्षेत्र के बाहर बनाए गए पार्किंग स्थलों के अलावा मेला क्षेत्र के आसपास भी 35 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इनमें लगभग दो लाख वाहन एक साथ खड़े हो सकेंगे। मेला क्षेत्र के आसपास के पार्किंग स्थलाें को तीन जोन परेड, अरैल व झूंसी में बांटा गया है।
विज्ञापन

यह पार्किंग स्थल मेला क्षेत्र से लगभग सटे हुए हैं जो अधिकतम एक किमी की दूरी पर स्थित हैं। हालांकि इन पार्किंगों के भरने के बाद श्रद्धालुओं के वाहनों को शहरी सीमा से बाहर बनाए गए पार्किंग स्थलों पर ही रोका जाएगा। एक खास बात यह है कि मुख्य स्नान पर्वों पर बाहर से आने वाले वाहनों को मेला क्षेत्र के आसपास की पार्किंगों तक आने की भी अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

तीन जोन में सबसे ज्यादा पार्किंग स्थल अरैल में हाेंगे जहां 15 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इसके बाद परेड में 13 और झूंसी में सात पार्किंगस्थल विकसित किए गए हैं। मेला क्षेत्र के आसपास का कुल 701 हेक्टेयर क्षेत्रफल पार्किंग स्थल के रूप में विकसित किया गया है। इनमें से 17 सैटेलाइट पार्किंग होंगी जहां फूड कोर्ट, टॉयलेट, डिजिटल साइनेज समेत अन्य व्यवस्थाएं भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कौन से वाहन होंगे पार्क
परेड जोन में गल्ला मंडी, कार्यशाला पांटून पुल, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज मैदान और झूंसी जोन में महुआबाग पार्किंग में दो पहिया वाहन पार्क किए जा सकेंगे। अन्य 31 पार्किंग में से झूंसी जोन की समयामाई मंदिर कछार पार्किंग (गारापुर रोड) और शिवबाबा पार्किंग में छोटे वाहन जैसे कार, टेंपो, जीप इत्यादि के अलावा बड़े वाहन जैसे बस, ट्रैवलर आदि भी जगह रहने तक पार्क करने की सुविधा दी जाएगी।


मेला क्षेत्र के पार्किंग स्थलों क्षेत्रवार विवरण
परेड जोन
1 गल्लामंडी पार्किंग
2 कार्यशाला पांटून पुल
3 काली एक्सटेंशन प्लॉट नंबर 17
4 इलाहाबाद डिग्री कॉलेज मैदान
5 दधिकांदो मैदान
6 गंगेश्वर महादेव कछार
7 नागवासुकि पार्किग
8 बक्शी बांध कछार पार्किंग
9 बड़ा बघाड़ा पार्किंग 03
10 बड़ा बघाड़ा पार्किंग-02
11 बड़ा बघाड़ा पार्किंग-01
12 आईईआरटी पार्किंग उत्तरी
13 आईईआरटी पार्किंग दक्षिणी

अरैल जोन
1 टेंट सिटी पार्किंग-मदनुआ
2 टेंट सिटी पार्किंग मवईया
3 टेंट सिटी पार्किंग देवरा
4 ओमेक्स सिटी पार्किंग
5 देवा उपरहार पार्किंग उत्तरी
6 देवरख उपरहार पार्किंग दक्षिणी
7 गंजिया पार्किंग उत्तरी
8 गंजिया पार्किंग दक्षिणी
9 नवप्रयागम पार्किंग पूर्व
10 नवप्रयागम पार्किंग पश्चिम
11 नवप्रयागम पार्किंग विस्तार
12 महेवा पूरब पट्टी पार्किंग
13 एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट पार्किंग (यमुना पट्टी)
14 महेवा पश्चिम पट्टी पार्किंग
15 मीरखपुर कछार पार्किंग

झूंसी जोन
1 चीनी मिल खाली मैदान पार्किंग
2 पूरे सूरदास पार्किंग (गारापुर रोड)
3 समयामाई मंदिर कार पार्किंग (गारापुर रोड़)
4 महुआबाग (थाना झूंसी) पार्किंग (अखाड़ा पार्किंग)
5 सरस्वती पार्किंग झूंसी रेलवे स्टेशन
6 नागेश्वर मंदिर पार्किंग
7 शिवबाबा पार्किंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed