{"_id":"5cb78ba9bdec22141d19fdb9","slug":"31555532713-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद में रेलवे वीक पर दिखाई जाएगी कुंभ की डाक्यूमेंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहमदाबाद में रेलवे वीक पर दिखाई जाएगी कुंभ की डाक्यूमेंट्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहमदाबाद में रेलवे वीक पर पहली बार दिखाई जाएगी कुंभ की डाक्यूमेंट्री
0 26 अप्रैल को अहमदाबाद में ‘इंटर रेलवे डाक्यूमेंट्री कंपटीशन ’
प्रयागराज। अहमदाबाद में आयोजित रेलवे सप्ताह कार्यक्रम में इस बार उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रशासन पहली बार कुंभ मेला पर बनी डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाने जा रहा है। वहां रेल सप्ताह कार्यक्रम के तहत डाक्यमेंट्री कंपटीशन में कुंभ की यह फिल्म दिखाई जाएगी। इस फिल्म को लेकर एनसीआर अफसरों को उम्मीद है कि इस बार डाक्यमेंट्री का पुरस्कार एनसीआर को ही मिलेगा।
अहमदाबाद में इस बार रेल सप्ताह कार्यक्रम के तहत ‘इंटर रेलवे डाक्यूमेंट्री कंपटीशन ’ आयोजित है। इस आयोजन में 29 जोनल रेलवे की ओर से प्रतिभाग किया जाना है। सभी जोनल रेलवे अपने-अपने यहां की एक-एक डाक्यमेंट्री पेश करेंगे। कार्यक्रम 26 अप्रैल को आयोजित है, जबकि इसमें भाग लेेने के लिए सभी जोनल रेलवे को अपनी-अपनी डाक्यूमेंट्री 22 अप्रैल तक डीवीडी और पेन ड्राइव के माध्यम से भेजनी है। इस बारे में एनसीआर के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल का कहना है कि सभी जोनल रेलवे अपने-अपने जोन में किए गए कार्यों की डाक्यूमेंट्री वहां दिखाएंगे। पिछले दिनों प्रयागराज में विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक मेला लगा। उस आयोजन में रेलवे की सक्रिय भूमिका रही। इसी वजह से पहली बार इस कंपटीशन में कुंभ मेले से जुड़ी डाक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी। उम्मीद है कि एनसीआर ही इस बार यह कंपटीशन जीतेगा।