फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   जेईई में एमपीवीएम के शांतनु को सर्वश्रेष्ठ अंक

जेईई में एमपीवीएम के शांतनु को सर्वश्रेष्ठ अंक

Sun, 20 Jan 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
जेईई में एमपीवीएम के शांतनु को सर्वश्रेष्ठ अंक
एमपीवीएम के शांतनु मिश्र को जेईई मेंस में सर्वश्रेष्ठ अंक
विज्ञापन

शहर के 100 से अधिक मेधावियों को 90 परसेंटाइल से अधिक अंक
प्रयागराज। देश भर के आईआईटी-एनआईटी और केंद्रीय इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए एनटीए की ओर से हुई जेईई मेंस के परिणाम में रसूलाबाद के शांतनु मिश्रा ने 99.579 परसेंटाइल हासिल कर शहर का मान बढ़ाया है। शांतनु ने 12 की परीक्षा 2018 में महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर से पास की है। सेंट जोसफ कॉलेज से 10 वीं पास करने के बाद कोटा से पढ़ाई कर रहे चयन शर्मा को 99.06 परसेंटाइल मिला है। शहर के 100 से अधिक छात्रों को जेईई मेंस में 90 परसेंटाइल से अधिक अंक मिले हैं।
वाईएमसीए स्कूल के छात्र राघवेंद्र मिश्र ने 98.6 परसेंटाइल हासिल किया है। महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर से 2018 में बारहवीं पास करने वाले सौर्य श्रीवास्तव ने 96.3 परसेंटाइल, सेट जोसफ से 2018 में बारहवीं पास करने वाले जतिन जायसवाल को 95 परसेंटाइल, गंगागुरुकुलम के अनुज सिंह को 96.2 परसेंटाइल, अर्नी मेमोरियल स्कूल की ज्योति मौर्य को 95 परसेंटाइल, वाईएमसीए के तन्मय चौहान को 93 परसेंटाइल, गंगागुरुकुलम के अभिनव पांडेय को 91.67 परसेंटाइल, गंगागुरुकुलम के ही आदर्श पांडेय को 91 परसेंटाइल मिला है। गंगागुरुकुलम के वैभव मिश्र को 84 परसेंटाइल मिला है। इन मेधावियों के साथ शहर के बीबीएस इंटर कॉलेज शिवकुटी, श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल, ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर सिविल लाइंस, रानी रेवती विद्या मंदिर राजापुर, ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर गंगापुरी, टैगोर पब्लिक स्कूल, सेंट्रल एकेडमी झूंसी सहित शहर के कोचिंग संस्थानों पांडेय क्लासेस, गुरुकुल क्लासेस ने भी बड़ी सफलता का दावा किया है।
विज्ञापन

टापर्स बोले
शांतनु मिश्र- आईआईटी के सिवाय कुछ भी नहीं
महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर से 2018 में बारहवीं की परीक्षा 98 फीसदी अंक से पास करने वाले शांतनु मिश्रा ने जेईई में 99.579 परसेंटाइल हासिल किया है। शांतनु डॉ. कौशलेंद्र प्रसाद मिश्र और रेखा मिश्रा के पुत्र हैं। अमर उजाला से बातचीत में शांतनु ने कहा कि उनका लक्ष्य आईआईटी के सिवाय कुछ भी नहीं है। शांतनु को 2018 में बारहवीं पास करने के बाद ही एनआईटी में प्रवेश मिल गया था परंतु उन्होंने आईआईटी को लक्ष्य बनाकर तैयारी की और 99.579 परसेंटाइल हासिल कर ली। अप्रैल-मई में दोबारा होने वाले जेईई मेंस में 100 परसेंटाइल हासिल करने के लिए शांतनु एक बार फिर से प्रयास करेंगे। शांतनु की इस सफलता पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुष्मिता कानूनगो ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
चयन शर्मा -बारहवीं पास करने से पहले मिली सफलता
सेंट जोसफ कॉलेज में भौतिकी के प्रवक्ता राकेश शर्मा के पुत्र चयन शर्मा को जेईई मेंस में 99.06 परसेंटाइल मिला है। चयन ने दसवीं की परीक्षा सेंट जोसेफ से पास करने के बाद जेईई की तैयारी केलिए कोटा में आगे की पढ़ाई कर रहे हैं, वह कोटा से बारहवीं की पढ़ाई के साथ इंजीनियरिंग की कोचिंग भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी अप्रैल में होने वाली जेईई मेंस में वह दोबारा भाग लेकर 100 परसेंटाइल पाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य एकमात्र आईआईटी ही है। उनकी सफलता पर सेंट जोसेफ के प्रधानाचार्य फादर राल्फी डिसूजा ने बधाई दी है।

00
पांडेय क्लासेस का दावा 107 छात्रों को 90 परसेंटाइल
0 इंजीनियरिंग एवं मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले पांडेय क्लासेस के निदेशक बृजेश कुमार पांडेय ने दावा किया है कि उनके संस्थान से 107 छात्रों ने जेईई मेंस में 90 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 90 परसेंटाइल से अधिक अंक पाने वालों में अनुराग श्रीवास्तव, हर्षवर्द्घन, सृजन, अंकित कुमार सरोज, भावना मौर्या, अंकिता सिंह, श्रीलेखा, विश्रुति सिंह, विनय कुमार तिवारी, आर्यन सिंह, शिवानी बहुगुणा, हिमांशु पांडेय, निलेश यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed