{"_id":"5c20f977bdec2256d14f3cad","slug":"31545664887-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी अभिसूचना को अवमानना का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी अभिसूचना को अवमानना का नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीजी अभिसूचना को अवमानना का नोटिस
0 नोएडा में तैनात महिला कांस्टेबल के मामले में हाईकोर्ट ने मांगा स्पष्टीकरण
प्रयागराज। नोएडा में तैनात महिला कांस्टेबल का स्थानांतरण रद्द करने के आदेश का पालन नहीं करने पर हाईकोर्ट ने एडीजी अभिसूचना एसबी सिरोडकर को अवमानना का नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने उनसे आदेश का अनुपालन नहीं करने का कारण पूछा है। कांस्टेबल पिंकी सिंह की अवमानना याचिका पर न्यायमूर्ति सुनीत कुमार सुनवाई कर रहे हैं। याची के अधिवक्ता विजय गौतम का कहना था कि याची का स्थानांतरण बुलंदशहर के लिए कर दिया गया था। इस आदेश को उसने चुनौती दी थी। कोर्ट ने याची को नोएडा में ही कार्यरत रहने का आदेश दिया। इस आदेश के बावजूद याची को वापस नोएडा में ज्वाइन नहीं कराया गया। इस पर अवमानना याचिका दाखिल की गई। कोर्ट ने एडीजी को नोटिस जारी करते हुए उनको आदेश के अनुपालन का एक और अवसर भी दिया है।