{"_id":"5bd9d7c4bdec2269637c204c","slug":"31541003204-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जस्टिस गोविंद माथुर होंगे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जस्टिस गोविंद माथुर होंगे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Updated Wed, 31 Oct 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
इलाहाबाद हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति गोविंद माथुर होंगे। वर्तमान में न्यायमूर्ति माथुर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर काम देख रहे हैं। इसी क्रम में सुप्रीमकोर्ट कोलेजिएम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति अमरेश्वर प्रताप शाही को पटना हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया है। इन दोनों नियुक्तियों की संस्तुति कोलेजिएम ने केंद्र सरकार को भेज दी है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के अलावा सुप्रीमकोर्ट कोलेजिएम ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर जस्टिस एसके सेठ और त्रिपुरा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए जस्टिस संजय करोल के नाम की संस्तुति की है।
जस्टिस गोविंद माथुर मूल रूप से राजस्थान हाईकोर्ट में जज नियुक्ति हुए थे। गत वर्ष नवंबर में उनका स्थानांतरण इलाहाबाद हाईकोर्ट में किया गया था। गत 23 अक्तूबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीबी भोसले के अवकाश ग्रहण करने के बाद उन्होंने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का चार्ज लिया था।
विज्ञापन
जस्टिस अमरेश्वर प्रताप शाही इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकालत करते हुए नवंबर 2004 में जज नियुक्त हुए। वह लखनऊ बेंच के सीनियर जज भी रहे। वर्तमान में जस्टिस शाही इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति हैं।