{"_id":"5b44b6c04f1c1b93288b5839","slug":"31531229888-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में बढ़ा दलितों का उत्पीड़न: रजनीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में बढ़ा दलितों का उत्पीड़न: रजनीश
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
news
विज्ञापन
प्रतापगढ़। भाजपा सरकार में दलितों का उत्पीड़न बढ़ गया है। आए दिन लोगों को मारापीटा जा रहा है। दलितों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में समाजवादी विचारधारा के लोग आगे आ रहे हैं। यदि उत्पीड़न बंद न हुआ तो आंदोलन होगा।
यह बातें समाजवादी दलित चेतना साइकिल रैली लेकर प्रतापगढ़ पहुंचे रजनीश भारती ने कहीं। मंगलवार को सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यदि दलितों का उत्पीड़न बंद न हुआ तो वे लोग आरपार की लड़ाई लड़ने को बाध्य होंगे। इसके बाद शहर के विभिन्न मार्गों से साइकिल रैली निकाली गई। जो चिलबिला, बिहारगंज व बाबूगंज होते हुए अमेठी जनपद की सीमा में प्रवेश कर गई। इस मौके पर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष भैयाराम पटेल, नागेंद्र सिंह यादव मुन्ना, इरशाद सिद्दीकी, मुन्ना यादव, वासिक खान, रमेश यादव, पारसनाथ यादव, चंदन सिंह, राघवराम, सिराजुलहक, तबारक हुसैन, राजेद्र मौर्य, बबलू खान, डा. रामबहादुर वर्मा, हरीश शुक्ला, संजय यादव, आबिद खान, साजिद, अरशद, सैफी, आजम खान, फारुक खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।