{"_id":"5af0ac3c4f1c1b9d098b8b59","slug":"31525722172-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस हफ्ते कैलेंडर जारी होने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस हफ्ते कैलेंडर जारी होने के आसार
Updated Tue, 08 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
000000000000000
इस हफ्ते नया कैलेंडर जारी होने के आसार
0 मुख्य सचिव की यूपीपीएससी के अफसरों के साथ हुई बैठक, लंबित परिणाम जारी करने को कहा
0 विज्ञापन जारी होने से छह माह के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) इस हफ्ते भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी कर सकता है। आयोग के अफसरों को मुख्य सचिव ने निर्देश जारी किए हैं कि भर्ती परीक्षाओं के लंबित परिणाम तत्काल जारी किए जाएं। साथ ही लंबित भर्ती परीक्षाएं समय से पूरी कराई जाएं। इसके अलावा नई भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन जारी होने की तिथि से छह माह के भीतर पूरी कर ली जाए।
मुख्य सचिव राजीव कुमार ने सोमवार को लखनऊ में आयोग के सचिव जगदीश एवं अन्य अफसरों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान भर्ती परीक्षाओं के लंबित परिणाम पर काफी देर तक चर्चा हुई। आयोग के सचिव ने बताया कि तकरीबन 10 भर्ती परीक्षाओं के परिणाम लंबित पड़े हैं। इस पर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्राथमिकता के आधार पर सभी लंबित परिणाम तत्काल जारी किए जाएं। इसके अलावा उन लंबित परीक्षाओं पर भी चर्चा हुई, जो आयोग ने पिछले दिनों टाल दी हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी लंबित परीक्षाओं की नई तिथियां घोषित की जाएं।
मुख्य सचिव ने इस बात पर जोर दिया कि जिन विभागों से अलग-अलग पदों के अधिचायन मिल चुके हैं, उन पदों पर भर्ती के लिए तुरंत विज्ञापन जारी किए जाएं और विज्ञापन जारी होने की तिथि से छह माह के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। बैठक के दौरान सचिव ने आयोग की भी कुछ समस्याएं रखीं। सचिव ने बताया कि स्क्रूटनी आदि के कार्यों के लिए आयोग के पूर्व कर्मचारियों को कांट्रेक्ट पर रखे जाने का प्रस्ताव है। इस पर मुख्य सचिव ने आश्वासन दिया कि इस प्रस्ताव पर जल्द ही शासन निर्णय लेगा। सचिव ने बताया कि कैलेंडर तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। तीन से चार दिनों में आयोग की भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी कर दिया जाएगा।