फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सीजीएल के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

सीजीएल के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

Sun, 06 May 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
सीजीएल के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
सीजीएल के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
विज्ञापन

0 केंद्रीय सेवाओं के ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ के 33 प्रकार के पदों के लिए मांगे आवेदन
0 एसएससी की ओर से 25 जुलाई से 20 अगस्त के बीच होगी टियर-वन की परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा 2018 के लिए आवेदन जारी कर दिया है। एसएससी की ओर से सीजीएल के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी चार जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एसएससी की ओर से सीजीएल टियर-वन की परीक्षा 25 जुलाई से 20 अगस्त के बीच होगी।

वहीं आयोग ने टियर-टू, टियर-थ्री एवं टियर-फोर स्किल टेस्ट के लिए अभी तिथि घोषित नहीं की है। आवेदन के लिए शुल्क 100 रुपये रखा गया है। आवेदक की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयोग की ओर से सीजीएल में केंद्रीय सेवाओं के ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ के 33 प्रकार के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिन पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, उनमें सीएजी कार्यालय के लिए असिस्टेंट ऑडिट आफिसर और असिस्टेंट एकाउंट आफिसर के पद शामिल हैं। केंद्रीय सचिवालय और इंटेलीजेंस ब्यूरो, रेल और विदेश मंत्रालय के लिए असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके साथ केंद्रीय सेवाओं के लिए असिस्टेंट, असिस्टेंट सेक्शन आफिसर, असिस्टेंट सुपरीटेंडेंट, इंसपेक्टर इनकम टैक्स, इंसपेक्टर सेंट्रल एक्साइज, असिस्टेंट इनफोर्समेंट आफिसर, डिवीजनल एकाउंटेंट, जूनियर स्टैटिकल आफिसर, टैक्स असिस्टेंट सहित अपर डिवीजन क्लर्क के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed