{"_id":"5aa981aa4f1c1ba9758b580b","slug":"31521058218-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवाल रोकने को एलर्ट पर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवाल रोकने को एलर्ट पर रही पुलिस
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
बवाल रोकने को एलर्ट पर रही पुलिस
रॉडार पर रहे शहर पश्चिमी के संवेदनशील मोहल्ले
इलाहाबाद। चुनाव परिणाम आने के बाद किसी भी तरह के बवाल को रोकने के लिए पुलिस पहले से ही मुस्तैद रही। सभी थानों के पुलिस बल को एलर्ट पर रखा गया था। खासकर पश्चिमी एवं उत्तरी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले संवेदनशील इलाकों की खास निगरानी रखी जा रही थी। पश्चिमी विधानसभा के धूमनगंज, चकिया, हरवारा, रम्मन का पुरवा, नींवा जैसे इलाकों में पुलिस नियमित तौर पर गश्त कर रही थी। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अतीक अहमद के चुनावी मैदान में होने से शहर पश्चिमी में सरगर्मी अधिक थी। यहां परिणाम को लेकर अतीक समर्थकों के हंगामे की आशंका को देखते हुये पुलिस पहले से भी सतर्कता बरत रही थी। किसी भी तरह के बवाल को रोकने के लिए पुलिस इन इलाकों में नियमित अंतराल पर गश्त कर रही थी। चकिया, उमरपुर नींवा जैसे अतीक के गढ़ माने जाने वाले मोहल्ले भी पुलिस के रॉडार पर रहे। इसी तरह शहर उत्तरी के संवेदनशील माने जाने वाले बेली कछार, सलोरी, राजापुर आदि इलाकों में भी खास सतर्कता बरती जा रही थी। उधर, जैसे-जैसे मतगणना के चक्र आगे बढ़ रहे थे सपा समर्थकों का जमावड़ा मुंडेरा मंडी के आसपास एकत्रित होता जा रहा था। इनको हटाने में पुलिस बल को खासी मशक्कत करनी पड़ रही थी।
जाम खत्म कराने में छूटे पसीने
इलाहाबाद। दोपहर करीब तीन बजे तक परिणाम करीब-करीब साफ हो चुका था। उत्साह से लबरेज सपा समर्थन जश्न मनाने को बड़ी संख्या में मुंडेरा मंडी के आसपास आ डटे। इससे वहां जाम की स्थिति पैदा हो गई। मुख्य मार्ग पर ही समर्थकों के अलावा तमाम सारे वाहन भी खड़े हो गए। इससे कानपुर रोड से गुजरने वाला पूरा यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया हालांकि नो इंट्री के चलते बड़े वाहन सड़क पर नहीं थे लेकिन चार पाहिया वाहनों के चलते पूरा रास्ता ब्लाक हो गया। बाद में इस रास्ते को खाली कराने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। वहां तैनात यातायातकर्मियों के करीब आधे घंटे तक पसीना बहाने के बाद रास्ते को खुलवाया जा सका।
भीतर जाने को लेकर उलझे समर्थक
इलाहाबाद। जीत की खबर से उत्साहित तमाम सपा समर्थक मतगणना स्थल के भीतर जाने की कोशिश करने लगे लेकिन गेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनको भीतर जाने नहीं दिया। इसकी वजह से सपा समर्थकों एवं पुलिसकर्मियों के बीच नोंकझोंक भी हुई। सपा समर्थकों ने गेट पर ही नारेबाजी शुरु कर दी लेकिन जब इसके बाद भी बात नहीं बनी तब उनको मायूस होकर वहां से हटना पड़ा।