फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सहायक अध्यापक परीक्षा की मुख्य सचिव करेंगे समीक्षा

सहायक अध्यापक परीक्षा की मुख्य सचिव करेंगे समीक्षा

Mon, 05 Mar 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
सहायक अध्यापक परीक्षा की मुख्य सचिव करेंगे समीक्षा
सहायक अध्यापक परीक्षा की मुख्य सचिव करेंगे समीक्षा
विज्ञापन

0 आज मंडलायुक्त, डीएम के साथ करेंगे वीडियो कांफ्रेसिंग
0 एसटीएफ की निगरानी में होगी 68500 पदों की भर्ती परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
परिषदीय विद्यालयों में 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12 मार्च को होनी है। इसमें पूरे प्रदेश से 1.20 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। इसके लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार को प्रमुख सचिव सभी मंडलायुक्त और डीएम के साथ इस संबंध में वीडियो कांफ्रेसिंग करेंगे। प्रदेश सरकार ने यूपी बोर्ड की परीक्षा की भांति सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा भी एसटीएफ की निगरानी में कराने की तैयारी की है।

सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा हर जिले शहरी क्षेत्र के राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय परीक्षा केंद्रों पर दिन में दस से एक बजे के बीच होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ लाए जाने वाले अन्य प्रमाण पत्रों के संबंध में पहले ही सूचित किया जा चुका है। अब तैयारी के अंतिम चरण में मुख्य सचिव सोमवार को शाम पांच बजे वीडियो कांफ्रेसिंग करेंगे। माना जा रहा है कि मुख्य सचिव वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान परीक्षा के लिए डीएम की जिम्मेदारी तय करेंगे। दूसरी ओर यूपी बोर्ड की परीक्षा के साथ सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा भी एसटीएफ की निगरानी में कराने की तैयारी की गई है। इसके पहले यूपी टीईटी में एसटीएफ ने कई जिलों में अभ्यर्थी के स्थान पर दूसरे लोगों को परीक्षा देते पकड़ा था। इसी तरह यूपी बोर्ड की परीक्षा में भी एसटीएफ ने नैनी के एक केंद्र पर सामूहिक नकल का खुलासा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed