फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एसएससी ने जारी किया जून 2018 तक का परीक्षा कार्यक्रम

एसएससी ने जारी किया जून 2018 तक का परीक्षा कार्यक्रम

Sat, 25 Nov 2017 09:10 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
एसएससी ने जारी किया जून 2018 तक का परीक्षा कार्यक्रम
एसएससी ने जारी किया जून 2018 तक का परीक्षा कार्यक्रम
विज्ञापन

0 विभिन्न भर्तियों के लिए कंप्यूटर बेस्ड, विस्तृत उत्तरी होंगी परीक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अब से जून 2018 तक आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। इसके तहत दिल्ली पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा 2016 पांच से आठ दिसंबर के बीच होगी। सीएपीएफ, सीआईएसएफ तथा दिल्ली पुलिस में एसआई एवं एएसआई परीक्षा-2017 (द्वितीय पेपर) 15 दिसंबर को होगी। यह दोनों परीक्षाएं कंप्यूटर बेस्ड होंगी।
इसी तरह कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल-2017 टियर-2 परीक्षा 18 से 20 जनवरी के बीच जबकि 22 से 25 जनवरी के बीच जूनियर इंजीनियर (सिविल, इलेक्ट्रानिक एवं मैकेनिकल) परीक्षा-2017 (प्रथम पेपर) होगी। यह परीक्षाएं भी कंप्यूटर बेस्ड होंगी। मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ परीक्षा 2016 (द्वितीय पेपर) 28 जनवरी को होगी। यह परीक्षा विस्तृत उत्तरी होगी। कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल 2017 टियर-1 परीक्षा चार से 26 मार्च के बीच कंप्यूटर बेस्ड तथा कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल 2017 टियर-3 परीक्षा 31 मार्च को तथा जूनियर इंजीनियर (सिविल, इलेक्ट्रानिक एवं मैकेनिकल) परीक्षा 2017 (द्वितीय पेपर) 29 अप्रैल को होगी। यह परीक्षाएं विस्तृत उत्तरी होंगी।
विज्ञापन

कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल 2017 टियर-5 परीक्षा मई/जून में प्रस्तावित है। लोवर डिवीजन क्लर्क लिमिटेड डिपार्टमेंट कांपीटीटिव परीक्षा 2018 नौ जून को कंप्यूटर बेस्ड होगी। इसी तरह अपर डिवीजन क्लर्क लिमिटेड डिपार्टमेंट परीक्षा 2017 (पेपर-1 एवं 2) नौ एवं 10 जून को क्रमश: कंप्यूटर बेस्ड एवं विस्तृत उत्तरीय होगी। कंबाइंड जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2018 16 जून को तथा सिपाही (जीडी) सीएपीएफ परीक्षा 2017 18 से 28 जून के बीच में कंप्यूटर बेस्ड होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed