फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   निष्कासन से भड़के छात्र, वि वि प्रशासन पर निकाली भड़ास

निष्कासन से भड़के छात्र, वि वि प्रशासन पर निकाली भड़ास

Wed, 02 Aug 2017 07:30 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
निष्कासन से भड़के छात्र, वि वि प्रशासन पर निकाली भड़ास
निष्कासन से भड़के, इविवि प्रशासन पर निकाली भड़ास
विज्ञापन

0 छात्रसंघ भवन पर छात्रों ने बैठक कर कार्रवाई की कडे़ शब्दों में निंदा की
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत तीन छात्रों के पांच वर्ष तक निष्कासन के फैसले पर भड़के छात्रों ने बुधवार को छात्रसंघ भवन पर बैठक की। इस दौरान इविवि प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। छात्रों पर कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की गई।
बैठक में छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित कुमार मिश्र ने कहा कि प्रॉक्टर द्वारा यह कहा जाना कि भ्रष्टाचार और अनियमितता से संबंधित प्रश्न पूछना छात्रसंघ का काम नहीं, अत्यंत हास्यास्पद है और यह दर्शाता है कि उन्हें विवि के किसी कानून की जानकारी नहीं है। कहा कि जिस मामले में उन्हें निष्कासित किया गया है, उसमें न तो कोई कारण बताओ नोटिस और न ही कोई आरोप पत्र दिया गया। सीधे मीडिया के माध्यम से जानकारी दी जा रही है कि तीन छात्रों को पांच वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों पर बात करने के लिए कहा था, कुलपति और विवि प्रशासन के पास उसका कोई जवाब नहीं है। इसलिए वार्ता के पहले ही निष्कासित कर दिया गया। यह विवि के लिए काला दिन है, जब गुरुजनों की मौजूदगी में ऐसे तानाशाहीपूर्ण निर्णय लेकर छात्रों का जीवन बर्बाद कर रहे हैं। कहा कि छात्रों के न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। बैठक में अश्वनी मौर्य, निर्भय द्विवेदी, वरुण, दानिश, उपाध्यक्ष अदील हमजा, आशीष कनौजिया, सूरज, अखिलेश गुप्ता, माधवेश, शेखर सिंह, अनुभव उपाध्याय, सचिन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


पुलिस, जिला प्रशासन को भी धोखा
इलाहाबाद। छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित ने इविवि प्रशासन की कार्रवाई को पुलिस और जिला प्रशासन के साथ भी धोखा बताया है। कहा कि पुलिस और जिला प्रशासन के अफसरों के कहने पर ही अनशन तोड़ा गया, जिसका परिणाम तीन छात्रों के निष्कासन के रूप में झेलना पड़ रहा है। अब उन्हें भी वास्तविक स्थिति समझ आनी चाहिए कि दोषी कौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed