फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   नहीं हो सकी सह-समन्वयकों की काउंसलिंग

नहीं हो सकी सह-समन्वयकों की काउंसलिंग

Mon, 31 Jul 2017 08:22 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
नहीं हो सकी सह-समन्वयकों की काउंसलिंग
नहीं हो सकी सह-समन्वयकों की काउंसलिंग
विज्ञापन

- चयन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए की गई डीएम से शिकायत
- डीएम के निर्देश पर स्थगित, दोबारा काउंसलिंग की तिथि तय नहीं

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
परिषदीय विद्यालयों में सह-समन्वयकों की तैनाती के लिए सोमवार को होने वाली काउंसलिंग स्थगित कर दी गई। सह-समन्वयकों के चयन में गड़बड़ी की शिकायत के बाद डीएम के निर्देश पर काउंसलिंग स्थगित की गई। बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को इस संबंध में चयनित शिक्षकों को सूचित करने का निर्देश दिया। दोबारा काउंसलिंग की तिथि अभी तय नहीं की गई है।
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों को ही सह-समन्वयक के रूप में तैनात किया जाता है। सह-समन्वयकों को मुख्य कार्य शिक्षकों को विषयवार प्रशिक्षण देना, विद्यालयों में जाकर शिक्षकों को विद्यार्थियों को पढ़ाने का तरीका बताना, हर माह 25 विद्यालयों की जांच करना आदि है। इनकी तैनाती तीन वर्ष के लिए होती है। इसके लिए सोमवार को ममफोर्डगंज स्थित सर्व शिक्षा अभियान में तकरीबन 80 सह-समन्वयकों की काउंसलिंग होनी थी। इस बीच सह-समन्वयकों के चयन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए डीएम संजय कुमार से शिकायत की गई। इसके बाद उनके निर्देश पर काउंसलिंग स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन

बीएसए संजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि काउंसलिंग में महिलाओं एवं विकलांगों को वरियता देने का निर्णय लिया गया था। इसी के आधार पर पहले उनकी काउंसलिंग होनी थी लेकिन कुछ लोग मेरिट के आधार पर पहले आने वालों को वरियता देने की मांग कर रहे थे। बताया कि डीएम ने शिकायत के आधार पर जांच की निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed