{"_id":"595e67444f1c1bb52f8b4871","slug":"31499359044-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य विवि ने जारी किया वार्षिक कैलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य विवि ने जारी किया वार्षिक कैलेंडर
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य विवि में 31 अगस्त तक पूरी होगी प्रवेश प्रक्रिया
0 सत्र 2017-18 के लिए जारी किया गया शैक्षिक कलेंडर
0 15 जुलाई से संबद्ध महाविद्यालयों में शुरू होंगी कक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक पहले वर्ष में प्रवेश से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं इस साल 31 अगस्त तक पूरी कर ली जाएंगी और 15 जुलाई से संबद्ध महाविद्यालयों में कक्षाओं का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा। राज्य विश्वविद्यालय के कुल सचिव ने शैक्षिक सत्र 2017-18 का वार्षिक कैलेंडर जारी करते हुए यह जानकारी दी है।
कैलेंडर के अनुसार सभी महाविद्यालय 15 सितंबर तक प्रवेशित छात्रों की सूची राज्य विश्वविद्यालय को उपलब्ध करा देंगे। स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन पहली सितंबर से शुरू होगा और इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर होगी। सभी कक्षाओं के लिए आरटीजीएस के माध्यम से 15 अक्तूबर तक परीक्षा शुल्क एवं नामांकन शुल्क जमा किए जाएंगे। सत्र 2017-18 की प्रयोगिक/मौखिक परीक्षाएं अगले साल एक से 28 फरवरी के बीच कराई जाएंगी जबकि परीक्षा की तैयारी के लिए 20 से 28 फरवरी तक अवकाश दिया जाएगा। सत्र 2017-18 की संस्थागत/भूतपूर्व वार्षिक परीक्षाएं पहली मार्च 2018 से शुरू करा दी जाएंगी जबकि अगले साल एक से 30 जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी और सभी परीक्षाओं के लिए परिणाम 30 जून तक घोषित कर दिए जाएंगे।