{"_id":"594e6fc34f1c1bf6628b461a","slug":"31498312643-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड सचिव नीना ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड सचिव नीना ने संभाला कार्यभार
Updated Sat, 24 Jun 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड सचिव नीना ने संभाला कार्यभार
इलाहाबाद (ब्यूरो)। यूपी बोर्ड की नवनियुक्त सचिव नीना श्रीवास्तव ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। बोर्ड की 37वीं सचिव के रूप में उन्हें निवर्तमान सचिव शैल यादव ने कार्यभार सौंपा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं का समय से पंजीकरण, समय से परीक्षाएं पूरी कराने और परिणाम घोषित करने पर जोर होगा। कहा कि योग को नए पाठ्यक्रम में शामिल करने के बाद अब इस विषय के शिक्षकों के लिए निर्देश जारी किए जाएंगे। 1985 बैच की पीईएस अधिकारी नीना ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं पर पूरा जोर होगा। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव प्रमोद कुमार, डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रताप, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के उप सचिव नवलल किशोर, बोर्ड के उप सचिव अनिल कुमार, मायाराम मौजूद थे। दूसरी ओर नवनियुक्त अपर निदेशक (महिला) शैल यादव मंगलवार को शिक्षा निदेशालय में कार्यभार ग्रहण करेंगी।