{"_id":"61d4b4078202121be43860c9","slug":"31-new-corona-infected-in-the-district-including-three-judges-of-allahabad-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट के तीन जजों समेत जिले में 31 नए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट के तीन जजों समेत जिले में 31 नए कोरोना संक्रमित
Wed, 05 Jan 2022 02:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 05 Jan 2022 02:24 AM IST
सार
कुल 9250 लोगों की कोविड जांच की गई। एक्टिव मरीजों की संख्या 102 हो गई है।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के तीन न्यायाधीशों समेत 31 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। कुल 9250 लोगों की कोविड जांच की गई। एक्टिव मरीजों की संख्या 102 हो गई है।
विज्ञापन
राहत की बात है कि अभी तक किसी संक्रमित की स्थिति गंभीर नहीं हैं। अफसरों नए कोरोना संक्रमितों का विवरण देने से इनकार किया है। वहीं नए साल में अचानक कोरोना संक्रमण प्रसार की दर बढ़ने से लोग तीसरी लहर की आशंका से डरे हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के मुताबिक मामूली लक्षण दिखने पर एहतियातन जांच कराने वाले जिन लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। दो लोगों ने कोरोना को मात भी दी है।
विज्ञापन
नए संक्रमितों की सूची में अब शहर के ही नहीं ग्रामीण इलाकों में रहने वाले भी शामिल हैं। सीएमओ डॉ. नानक सरन के मुताबिक कोविड जांच और टीकाकरण का दायरा बढ़ाया जा रहा है। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर आरआरटी टीमों की संख्या बढ़ाई जा रही है।