फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   30 Inspector , SI will preferentially bind to the wound bed

30 से अधिक इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर का बंधेगा बोरिया बिस्तरा

Fri, 20 Feb 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 20 Feb 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
जिले के 30 से अधिक इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर का बोरिया बिस्तरा 28 फरवरी से पहले बंध जाएगा। जिले में छह वर्ष से तैनात पुलिस वालों को जिला बदर करने का आदेश जारी हो चुका है। जिले में छह वर्ष पूरा कर चुके इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर अब रेंज के दूसरे जिलों में भेजे जाएंगे। जिन्होंने इलाहाबाद रेंज में ही 10 वर्ष पूरे कर लिए हैं, उनको अब दूसरे रेंज में जाना होगा। रेंज की अदला बदली का काम 15 मार्च से पहले होगा।
विज्ञापन


जिले में तैनात क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर मनोज रघुवंशी, एसओ कीडगंज विनोद यादव, एसओ उतरांव धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसओ धूमनगंज जेपी राय, एसओ कर्नलगंज विजय प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर शंकरगढ़ दिनेश सिंह यादव, इंस्पेक्टर करेली रामदरश यादव, एसओ महिला प्रतिमा सिंह, एसओ घूरपुर बिहागड़ सिंह यादव, इंस्पेक्टर कैंट हरिशंकर राय, इंस्पेक्टर बहरिया अब्दुल सत्तार समेत पुलिस लाइन एवं क्राइम ब्रांच में तैनात 30 से अधिक इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर का कार्यकाल पूरा हो चुका है। रेंज आफिस से सभी एसएसपी, एसपी से छह वर्ष पूरा कर चुके इंस्पेक्टर और एसआई की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन

0000
पिछले वर्ष भी हुआ था तबादला
छह वर्ष इलाहाबाद में पूरे कर चुके छह इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर का पिछले वर्ष भी दूसरे जिले के लिए तबादला हुआ था। एसओ कीडगंज, एसओ उतरांव, एसओ कर्नलगंज, एसओ महिला थाना समेत कई ने छह माह के लिए तबादले पर छह माह के लिए रोक लगवा ली थी। अब फिर से तबादले की तलवार लटकने लगी है तो इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर गुणा गणित में लग गए हैं। कोई बड़ी बात नहीं कि छह महीने की मोहलत पाए पुलिस वाले इस वर्ष भी जिले में ही नजर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई तो तबादले जुगाड़ लगाकर रुकवा लेते हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जो दूसरे जिलों में तैनात होने के बावजूद इलाहाबाद की सेवा कर रहे हैं। इंस्पेक्टर कोतवाली पीके राय और इंस्पेक्टर हंडिया महेंद्र सिंह देव ऐसे ही नाम हैं। दोनों की नियुक्ति दूसरे जिले में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed