{"_id":"61b37730a2e7695ba6362c81","slug":"30-crore-fine-collected-from-ticketless-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने की सख्ती : बेटिकट यात्रियों से वसूला गया 30 करोड़ का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने की सख्ती : बेटिकट यात्रियों से वसूला गया 30 करोड़ का जुर्माना
Fri, 10 Dec 2021 09:20 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 10 Dec 2021 09:20 PM IST
सार
प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह बताते हैं कि अप्रैल से नवंबर के बीच बिना टिकट, अनियमित टिकट, बिना बुकिंग सामान, गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चला। इस दौरान कुल 4.63 लाख यात्री बिना टिकट यात्रा के ही पकड़े गए।
विज्ञापन
रेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे ने बिना टिकट और ट्रेनों में गंदगी फैलाने वाले लोगों से इस वित्तीय वर्ष में रिकार्ड जुर्माना वसूला है। चालू वित्तीय वर्ष के पहले आठ माह के दौरान उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल द्वारा विभिन्न मदों में 30.66 करोड़ का जुर्माना वसूला गया है। इस अवधि में 4.77 लाख यात्रियों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह बताते हैं कि अप्रैल से नवंबर के बीच बिना टिकट, अनियमित टिकट, बिना बुकिंग सामान, गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चला। इस दौरान कुल 4.63 लाख यात्री बिना टिकट यात्रा के ही पकड़े गए। इन सभी से जुर्माने के रूप में 30.49 करोड़ रुपये वसूला गया। अनियमित यात्रा, बिना बुक सामान एवं गंदगी फैलाने वाले 3760 यात्रियों से 6.10 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा ट्रेन, प्लेटफार्म एवं स्टेशन परिसर में बिना मास्क पहने 9982 लोगों ने 11.16 लाख रुपये जुर्माना दिया।
विज्ञापन