{"_id":"6144d88c8ebc3ec91c3f4447","slug":"30-30-lakhs-received-by-the-families-of-34-employees-who-died-during-the-corona-period-allahabad-news-ald3160320110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में दिवंगत हुए 34 कर्मचारियों के परिजनों को मिले 30-30 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में दिवंगत हुए 34 कर्मचारियों के परिजनों को मिले 30-30 लाख
विज्ञापन
rupees
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कोरोना संक्रमण से हुई मृत्यु पर जिले के 34 आश्रितों के खाते में 30-30 लाख रुपये पहुंच गए हैं। इसमें सबसे अधिक बेसिक शिक्षा विभाग के 22 शिक्षक-शिक्षिकाओं का निधन हुआ था। हालांकि अभी कुछ आश्रितों को योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।
पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना संक्रमण से हुई मौत के मामले में मृतक के परिजनों को 30-30 लाख रुपये आर्थिक सहायता के रूप में देने का फैसला किया था। पहले जो शासनादेश जारी हुआ था, उसमें यह व्यवस्था थी कि चुनाव के दिन जिनकी मृत्यु हुई है, वही लोग योजना के पात्र होेंगे। मगर कर्मचारी संगठनों के भारी विरोध के चलते संशोधन करके यह निर्णय लिया गया कि पंचायत चुनाव के दौरान संक्र मित होने और उसके बाद मौत होने पर आश्रितों को योजना का लाभ मिलेगा।
जिले में 53 लोगों ने आवेदन करके अनुदान राशि के लिए दावा किया था। मगर उनमें से कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट देने में फेल हो गए। हालांकि डीएम की संस्तुति पर जिले के 34 लोगों को भुगतान के लिए फाइल भेजी गई थी। जिस पर शासन ने मुहर लगाते हुए आश्रितों के खाते में 30-30 लाख रुपये की रकम भेज दी है। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग के 22 लोग शामिल हैं।