फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   3.54 lakh people traveled for free on roadways buses on Raksha Bandhan; heaviest rush seen on the Ayodhya rout

प्रयागराज : रक्षाबंधन पर 3.54 लाख ने रोडवेज बसों में किया फ्री सफर, अयोध्या रूट पर दिखी सर्वाधिक भीड़

Mon, 31 Aug 2026 06:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 31 Aug 2026 06:01 AM IST
सार

प्रयागराज में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाइयों की कलाई पर राखी बांधने और घर लौटने वाले यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की मुफ्त बस सेवा वरदान साबित हुई।

विज्ञापन
3.54 lakh people traveled for free on roadways buses on Raksha Bandhan; heaviest rush seen on the Ayodhya rout
यूपी रोडवेज की बसों में भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाइयों की कलाई पर राखी बांधने और घर लौटने वाले यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की मुफ्त बस सेवा वरदान साबित हुई। 27 की सुबह छह बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक संचालित इस मुफ्त बस सेवा के जरिए यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन की लंबी दूरी की बसों और सिटी बसों से तकरीबन 3.54 लाख यात्रियों ने सफर कर अपने गंतव्य तक की यात्रा पूरी की।त्योहार के इन तीन दिनों के दौरान यात्रियों की सबसे भारी भीड़ प्रयागराज-अयोध्या मार्ग पर देखने को मिली, जहां अकेले रक्षाबंधन के आसपास हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और यात्रियों ने आवागमन किया।

विज्ञापन


परिवहन निगम के आंकड़ों के मुताबिक, लंबी दूरी की बसों में सफर करने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता रहा। 27 अगस्त को 55 हजार, 28 अगस्त को 1.32 लाख और 29 अगस्त को सर्वाधिक 1.39 लाख यात्रियों ने मुफ्त यात्रा का लाभ उठाया। इन तीन दिनों में प्रयागराज रीजन के नौ डिपो की बसों से कुल 3.26 लाख महिलाओं और उनके साथ एक पुरुष सहकर्मी ने फ्री सफर किया।

विज्ञापन

इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर आवागमन के लिए चलाई गई सिटी बसों से भी बड़ी संख्या में लोगों ने राहत महसूस की। सिटी बसों में 27 अगस्त को 8,315 ने फ्री सफर किया। 28 अगस्त को 12,000 और 29 अगस्त को 7,400 यात्रियों ने सफर किया, जिससे तीन दिनों में सिटी बस यात्रियों की कुल संख्या 27,715 दर्ज की गई। वहीं, विशेष आकर्षण का केंद्र रही डबल डेकर बसों का लाभ भी सैकड़ों यात्रियों ने उठाया। शुरुआती दिन यह बस सेवा केवल सिविल लाइंस से अलोपीबाग के बीच ही संचालित हुई, लेकिन बाद के दिनों में धूमनगंज तक इसे बढ़ाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed