प्रयागराज : रिटायर्ड कर्मचारी का अश्लील वीडियो बनाकर 3.13 लाख वसूले, कॉल रिसीव करते ही लड़की ने उतार दिए कपड़े
दो दिन बाद अज्ञात नंबर से कॉल कर एक व्यक्ति ने खुद को एसपी क्राइम राकेश अस्थाना बताया। साथ ही कहा कि आपकी अश्लील तस्वीर आई है। उसने एक नंबर दिया जिस पर बात करने पर अलग-अलग बार में कुल 3.13 लाख रुपये खातों में ट्रांसफर करा लिए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धूमनगंज में रिटायर स्वास्थ्यकर्मी का फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर 3.13 लाख रुपये वसूल लिए गए। पीड़ित ने तीन मोबाइल नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 66 वर्षीय भुक्तभोगी परिवार संग धूमनगंज में रहते हैं। सितंबर में उनके पास वीडियो कॉल आया। रिसीव करते ही लड़की की नग्न फोटो दिखाई दी तो उन्होंने फोन काट दिया। इसके बाद एक लड़की ने मिलने का दबाव बनाया और ऐसा न करने पर वीडियो वायरल करने को धमकाया।
दो दिन बाद अज्ञात नंबर से कॉल कर एक व्यक्ति ने खुद को एसपी क्राइम राकेश अस्थाना बताया। साथ ही कहा कि आपकी अश्लील तस्वीर आई है। उसने एक नंबर दिया जिस पर बात करने पर अलग-अलग बार में कुल 3.13 लाख रुपये खातों में ट्रांसफर करा लिए गए। परेशान होकर उन्होंने पड़ोस में रहने वाले एसआई को आपबीती सुनाई तो उन्होंने बताया कि आप साइबर क्राइम का शिकार हो गए हैं। उन्होंने नंबर ब्लॉक कर दिया। साथ ही धूमनगंज थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि जिन तीन नंबरों से कॉल आई है, उनके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल को रिपोर्ट भेजकर जांच पड़ताल की जा रही है।
सिपाही समेत तीन के खाते से रकम उड़ाई
साइबर ठगों ने सिपाही समेत तीन लोगों के खाते से रकम उड़ा दी। तीन वाहिनी विशेष सुरक्षा बल में तैनात आशीष कुमार मिश्रा ने पुलिस को बताया कि तीन बार में यूपीआई के जरिए उसके खाते से 99159 रुपये उड़ा दिए गए। इसी तरह पीएचसीकर्मी मुंडेरा निवासी गजेंद्र भूषण ने तहरीर दी कि टाटा स्काई प्रतिनिधि बनकर खाते से 39799 रुपये उड़ा दिए गए। उधर हिम्मतगंज निवासी विजयप्रकाश श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि बिजली कनेक्शन कटने का झांसा देकर खाते से 49 हजार रुपये उड़ा दिए गए। धूमनगंज व खुल्दाबाद पुलिस जांच में जुटी है।