फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   294 candidates successful in ACF / RFO Mains

एसीएफ/आरएफओ मेंस में 294 अभ्यर्थी सफल

Wed, 02 Dec 2020 07:46 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Dec 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
294 candidates successful in ACF / RFO Mains
लिखित परीक्षा 28 फरवरी को ली गई थी।

सहायक वन संरक्षक (एसीएएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ)-2018 की मुख्य परीक्षा में 294 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बुधवार को मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित किया। परीक्षा परिणाम आयोग कार्यालय के सूचना बोर्ड एवं वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन



एसीएफ के 16 और आरएफओ के 76 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 28 अक्तूबर 2018 को आयोजित की गई थी। 30 मार्च 2019 को जारी प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में 2245 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गय ाथा। एसीएफ/आरएफओ-2018 की मुख्य परीक्षा वर्ष 2020 में 23 फरवरी से छह मार्च तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में 746 अभ्र्याी शामिल हुए थे। इनमें से 294 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया है। 
विज्ञापन



आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के प्राप्तांक, कटऑफ अंक आदि की सूचनाएं परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के  उपरांत दी जाएंगी। परीक्षा में शामिल उत्तर प्रदेश के बाहर की महिला अभ्यर्थियों का परिणाम उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दाखिल विशेष अपील में उच्च न्यायालय द्वारा पारित अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। परिणाम में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के बारे में अलग से विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed