फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   23 students of MNNIT got a package of Rs 64.78 lakh, 52 got an annual package of Rs 50 lakh each.

Prayagraj : एमएनएनआईटी के 23 छात्रों को 64.78 लाख रुपये का पैकेज, 52 को मिला 50-50 लाख का वार्षिक पैकेज

Fri, 31 Jan 2025 08:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 Jan 2025 08:52 PM IST
सार

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) इस प्लेसमेंट सीजन में अपने सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है। संस्थान के 23 छात्रों को 64.78 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर चयनित किया गया है।

विज्ञापन
23 students of MNNIT got a package of Rs 64.78 lakh, 52 got an annual package of Rs 50 lakh each.
एमएनएनआईटी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) इस प्लेसमेंट सीजन में अपने सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है। संस्थान के 23 छात्रों को 64.78 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर चयनित किया गया है। बीटेक बैच 2024-25 के लिए चल रहा प्लेसमेंट सीजन अब तक काफी बेहतरीन रहा है। खासकर कंप्यूटर एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) विभाग के लिए।

विज्ञापन

सीएसई विभाग ने प्लेसमेंट सीजन में 30.46 लाख प्रति वर्ष के औसत पैकेज के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिसमें 18 छात्रों 63.78 लाख रुपये प्रति वर्ष अधिकतम पैकेज प्राप्त हुआ है। वहीं, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के तीन छात्रों और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग व मैकेनिकल इंजीनियरिंग के एक-एक छात्र को 63.78 लाख रुपये को वार्षिक पैकेज मिला है। सिविल इंजीनियरिंग में 17.37 लाख रुपये प्रति वर्ष का उच्चतम पैकेज दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

बायोटेक्नोलॉजी में 15 लाख रुपये प्रति वर्ष और केमिकल इंजीनियरिंग व प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में 14 लाख रुपये प्रति वर्ष का उच्चतम पैकेज दर्ज किया गया है। इसके अलावा, 52 छात्रों को 50 लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक के पैकेज, 64 छात्रों को 40 लाख प्रति वर्ष से अधिक, 103 छात्रों को 30 लाख प्रति वर्ष से अधिक और 163 छात्रों को 20 लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक के पैकेज प्राप्त हुए हैं।यूजी और पीजी छात्रों को मिलाकर कुल ऑफरों की संख्या एक हजार पार कर चुकी है। एमएनएनआईटी के निदेशक प्रो.आरएस वर्मा ने सभी छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संस्थान की मजबूत शैक्षणिक संरचना, उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम व प्लेसमेंट सेल के प्रयासों ने इन असाधारण उपलब्धियों को संभव बनाया है। यह सत्र जून 2025 तक चलेगा, ऐसे में परिणाम और बेहतर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed