फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   23 copies of first day caught in Allahabad University

इविवि में पहले दिन पकड़े गए 23 नकलची

Fri, 17 Mar 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 17 Mar 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
23 copies of first day caught in Allahabad University
इलाहाबाद - फोटो : इलाहाबाद
बृहस्पतिवार का दिन परीक्षा का था, एक ओर यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुईं तो दूसरी ओर इलाहाबाद विश्वविद्यालय की स्नातक परीक्षाएं भी शुरू हो गईं। विवि की पहले दिन की परीक्षा में कुल 23 नकलची पकड़े गए। पहले दिन की परीक्षा के दौरान कुलपति प्रो.आरएल हांगलू ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा को सुचारू तरीके से कराने का निर्देश दिया। पहले दिन कला संकाय केसंस्कृत, हिन्दी, मध्यकालीन इतिहास, प्राचीन इतिहास एवं राजनीति विज्ञान विभाग में परीक्षा हुई। विवि के कर्मचारियों ने हड़ताल के बीच ही परीक्षा में पूरी तरह से सहयोग किया।
विज्ञापन


इविवि के जन संपर्क अधिकारी प्रो.हर्ष कुमार ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा में इलाहाबाद विवि कैंपस में आठ, सीएमपी में आठ, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में चार, हमीदिया डिग्री कॉलेज, जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज एवं ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में एक-एक नकलची पकड़े गए। इविवि की पहले दिन की परीक्षा में 13444 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में बीए अंतिम वर्ष अंग्रेजी साहित्य में 2922 तथा भाषा में 246 परीक्षार्थी शामिल हुए। पहली पाली में ही बीए प्रथम वर्ष हिन्दी की परीक्षा में 4620 तथा उर्दू में 473 विद्यार्थी शामिल हुए।  दूसरी पाली में बीकॉम प्रथम वर्ष की परीक्षा में 2800 तथा बीए द्वितीय वर्ष राजनीति विज्ञान के पेपर में 2383 विद्यार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की हड़ताल बृहस्पतिवार को भी जारी रही। कर्मचारी अपनी मांग को लेकर 28 फरवरी से ही हड़ताल पर हैं। विवि प्रशासन की ओर से चार कर्मचारियों एवं छात्रसंघ अध्यक्ष केनिलंबन के बाद बड़ी संख्या में कर्मचारी काम पर वापस लौट गए और कुछ कर्मचारी परीक्षा में सहयोग करते हुए हड़ताल में भागीदारी कर रहे हैं। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ.संतोष सहाय के साथ मारपीट एवं धमकी के बाद कर्मचारी कुलपति को हटाने की मांग करने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच कोर्ट के आदेश के बाद बड़ी संख्या में कर्मचारी डरकर काम पर वापस लौट गए। बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने केपीयूसी केसामने स्थित पार्क में सभा करके विवि प्रशासन से उनकी मांगें पूरी करने को कहा। संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रोहित कुमार मिश्र ने कहा कि कर्मचारियों की मांग पूरी होने और कुलपति के हटाए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। भारतीय मजदूर संघ ने इविवि प्रशासन की ओर से छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित मिश्र, कर्मचारी यूनियन के डॉ.संतोष सहाय सहित अन्य कर्मचारियों के निलंबन की निंदा की है। संघ के जिलामंत्री महेश नारायण तिवारी ने इसे विवि की तानाशाही करार दिया है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो.एनके शुक्ल ने राजनीति शास्त्र विभाग केछात्र राणा यशवंत प्रताप सिंह को कर्मचारियों के साथ विवि परिसर में अमर्यादित आचरण के आरोप से मुक्त कर दिया है। रजिस्ट्रार की ओर से राणा यशवंत प्रताप सिंह को जारी पत्र में कहा गया है कि उन्होंने छात्र पर लगे आरोप की जांच के लिए इविवि परिसर बुलाया था। इस दौरान उनकी कर्मचारियों से कोई बात नहीं हुई थी। तत्कालीन प्रॉक्टर प्रो.हर्ष कुमार ने भी इस प्रकार के आरोप से राणा को बरी कर दिया है।

इविवि में पुलिस को अब किसी भी अपराधिक तत्व के खिलाफ कार्रवाई के लिए विवि प्रशासन से अनुमति लेने की आवश्कता नहीं है। विवि केप्रॉक्टर की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि यदि किसी छात्रावास में अपराधी अथवा अराजक तत्व आकर गोली या बम चलाते हैं और छात्रों में आतंक पैदा करते हैं तो छात्रहित में पुलिस, जिला प्रशासन छात्रावास परिसर में प्रवेश कर सीधी कार्रवाई कर सकता है। इसमें विवि प्रशासन को कोई आपत्ति नहीं है।


यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज में छात्रों ने भगत सिंह की मूर्ति लगाने और रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। छात्रों ने हंगामा करने केसाथ ईसीसी मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, विरोध बढ़ता देख प्राचार्य डॉ.एम मैसी वार्ता करने पहुंचे, लेकिन छात्रों की मांग का जवाब दिए बिना ही लौट गए। परिसर का माहौल गड़बड़ होता देख प्राचार्य ने पुलिस बुला ली। छात्रों ने पुलिस बुलाने के विरोध में हंगामा करना शुरू कर दिया। यह हंगामा देर शाम तक जारी रहा। इसी बीच इन छात्रों के समर्थन विवि के कई छात्र नेता पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed