फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   22 new dengue patients, 872 infected so far, cleaning, anti-larva spraying, fogging is not effective

प्रयागराज : डेंगू के 22 नए मरीज, अब तक 872 संक्रमित, सफाई, एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग नहीं है प्रभावी

Thu, 11 Nov 2021 09:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Nov 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
22 new dengue patients, 872 infected so far, cleaning, anti-larva spraying, fogging is not effective
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जिले में डेंगू का प्रकोप कम होता नहीं दिख रहा है। तमाम प्रयासों के बाद भी संक्रमितों की संख्या 872 के आंकड़े पर पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को एलाइजा जांच के बाद 22 नए लोगों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई। शहर के एसआरएन, बेली और कॉल्विन अस्पताल में 39 डेंगू संक्रमित भर्ती हैं। 

विज्ञापन


सफाई, एंटी लार्वा छिड़काव तथा फॉगिंग के दावों के बाद भी डेंगू संक्रमितों की बढ़ती संख्या चिंतनीय है। पिछले सप्ताह प्रतिदिन डेंगू संक्रमितों का औसतन आंकड़ा दस पर आया था जो अब संख्या 20 के  पार पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को डेंगू के 22 नए संक्रमितों की पहचान सिर्फ 70 लोगों में की गई।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आनंद सिंह के मुताबिक  बहादुरपुर, फूलपुर में दो-दो तथा चकिया, मीरापट्टी, प्रीतमनगर, शिवकुटी, तेलियरगंज, जीआईसी परिसर, कीडगंज, सूबेदारगंज, राजापुर, कर्नलगंज, कटरा, सिविल लाइंस, मालवीय नगर, मेजा, शंकरगढ़, बहरिया, चाका में एक-एक बुखार पीड़ित में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलाइजा जांच कराने वाले हुए कम, संक्रमित बढ़े
एमएलएन मेडिकल कॉलेज में डेंगू संक्रमण की पुष्टि के लिए एलाइजा जांच कराने वालों की संख्या लगभग आधी हो गई है, लेकिन डेंगू संक्रमितों की संख्या कम नहीं हुई है। जुलाई से अक्तूबर तक औसतन 150 लोगों ने डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा जांच कराई। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आनंद सिंह का दावा है कि अब जांच कराने वालों की संख्या 60 से 70 के बीच है। उनमें भी संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव के  साथ डेंगू संक्रमितों की संख्या भी कम होगी।


नालियां हैं चोक, गंदगी भी कारण
डेंगू प्रभावित इलाकों में गंदगी की भरमार है। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि नालियां सिल्ट से चोक हैं। इस कारण मच्छरों का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव का तरीका सही नहीं है। मुख्य सड़कों पर तेज रफ्तार वाहन से की जा रही फॉगिंग प्रभावी नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed