फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   22.39 crores will be collected from responsible officers

जिम्मेदार अफसरों से 22.39 करोड़ की वसूली होगी

Sun, 07 May 2017 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 07 May 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
22.39 crores will be collected from responsible officers
axis bank and max newyork life insurance logo - फोटो : file photo
एक्सिस बैंक बोर्ड आफ डायरेक्टर ने इलाहाबाद में सिविल लाइंस शाखा से तीन साल के दौरान गबन हुए 22.39 करोड़ रुपये की वसूली के आदेश कर दिए हैं। जिसे वसूलने के लिए बैंक प्रबंधन ने जिम्मेदारी तय करने को कमेटी बना दी है जो कि प्रबंधक सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के साथ-साथ वसूली  करेगी। दूसरी ओर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि वह सोमवार को बैंक से विस्तृत ब्योरा लेंगे, जिसके आधार पर जांच शुरू की जा सके।
विज्ञापन


मुंबई में बैंक के बोर्ड आफ डायरेक्टर को इलाहाबाद के थाना सिविल लाइंस में रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी दी गई। उसी के बाद 22.39 करोड़ रुपये के गबन के जिम्मेदार अधिकारियों के नाम तय करने के लिए कमेटी बनाई गई। जिसने इलाहाबाद स्थित शाखा से 2013 से लेकर 2016 तक शिक्षण संस्था के खाते से नियमों विरुद्ध चेक से हुई निकासी की डिटेल मांग ली है।
विज्ञापन


सीबीेएस सिस्टम की डिटेल जानकारी के लिए एक्सपर्ट टीम जल्द ही इलाहाबाद आएगी। यह टीम कंप्यूटर सिस्टम और साफ्टवेयर की डिटेल लेगी। बैक का पूरा सिस्टम सीबीएस होने  के कारण यह प्रकरण साइबर क्राइम सैल में जा सकता है। इसीलिए इस बिंदु पर बैंक ठोस सबूत जुटा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकरण में इंटरनल आडिट करने वाली टीम से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। हाईपावर कमेटी ने पूछा है कि तीन बार आडिट के समय क्या यह गड़बड़ी उन्हें नहीं मिली। जो कि किसी अज्ञात नाम से की गई शिकायत की जांच के दौैरान सामने आईं हैं। इस स्पष्टीकरण के बाद इंटरनल आडिटरों की कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में आ गई है।


‘इस प्रकरण को बैंक प्रबंधन ने गंभीरता से लिया है। किसी भी तरह पर कमी नहीं होगी। जांच में पुलिस को पूरा सहयोग देंगे। इस राशि को वसूुलने के लिए प्रबंधन की ओर से जिम्मेदारी तय की जा रही है।’ परमिंदर पनीसर, कारपोरेट कम्युनिकेशन, आफीसर मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed