{"_id":"5cd59418bdec22072f09f8b4","slug":"21557500952-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजीएल-2017 का परिणाम जारी, 36 हजार सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजीएल-2017 का परिणाम जारी, 36 हजार सफल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीजीएल टियर-3 का परिणाम जारी, 36 हजार सफल
0 सुप्रीम कोर्ट की ओर से रोक हटने के साथ ही आयोग ने झटपट जारी किया रिजल्ट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सुप्रीम कोर्ट की ओर से कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा-2017 के परिणाम घोषित करने पर लगी रोक हटने के साथ ही आयोग ने सीजीएल टियर-3 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इसमें कुल 35999 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। आयोग की ओर से सीजीएल टियर-3 परीक्षा देश भर में विभिन्न केंद्रों पर आठ जुलाई 2018 को हुई थी। अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम और मेरिट लिस्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
सीजीएल पहले चरण की परीक्षा में 29 लाख शामिल हुए
एसएससी तीसरे चरण की परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का अंकपत्र जल्द ही अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर देगा। एसएससी की ओर से टियर-3 की परीक्षा में पूरे देश में 47003 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, इसमें एसएससी मध्य क्षेत्र से अकेले 7810 परीक्षार्थी थे। एसएससी सीजीएल-2017 में पूरे देश में टियर-1 की परीक्षा में कुल 29 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए, इसमें एसएससी मध्य क्षेत्र (उत्तर प्रदेश एवं बिहार) से सात लाख परीक्षार्थी शामिल हुए। पहले चरण की परीक्षा के बाद टियर-2 के लिए कुल 1.5 लाख अभ्यर्थी सफल हुए, इसमें मध्य क्षेत्र से कुल 35 हजार शामिल रहे।
सीजीएल टियर-2 की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने पर पूरे देश में हुआ था हंगामा
फरवरी 2018 में हुई दूसरे चरण की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने की बात पर पूरे देश में हंगामा हुआ था। इस बीच आयोग ने परीक्षा प्रक्रिया जारी रखते हुए टियर-2 का परिणाम जारी कर दिया। परीक्षार्थियों ने अगस्त 2018 में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। याचिका पर कोर्ट ने एसएससी को परिणाम जारी करने पर रोक लगा दी। अब कोर्ट की ओर से परिणाम घोषित करने पर रोक हटा लेने के बाद आयोग ने उसी दिन सीजीएल-2017 टियर-3 का रिजल्ट जारी कर दिया।
विज्ञापन
सीजीएल परीक्षा में शामिल पद
0 सीजीएल के माध्यम से आयोग असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर, सीपीटी और डीईएसटी के पदों पर चयन किया जाएगा। आयोग की ओर टियर-3 की परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अंतिम चयन के लिए प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। आयोग की ओर से कहा गया है कि जिन परीक्षार्थियों ने एक से अधिक सूची में सफलता पाई है, उन्हें स्किल और प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए एक बार ही आना होगा। आयोग की ओर से पदों के अनुसार कटऑफ किया गया है।
प्रमाणपत्रों का सत्यापन नहीं तो चयन का मौका नहीं
0 एसएससी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि जो अभ्यर्थी प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होगा, उन्हें अंतिम चयन में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आयोग की ओर से जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि सीपीटी, डीईएसटी के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए संबंधित क्षेत्रीय केंद्र जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। आयोग की ओर से कहा गया है कि जिन अभ्यर्थियों को आयोग की ओर से पत्र नहीं मिलता है, वह क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क करें।
एसएससी मध्य क्षेत्र पर आंदोलन करने वाले निराश
एसएससी की सीजीएल-2017 की परीक्षा निरस्त करने की मांग को 2018 फरवरी-मार्च में आंदोलन करने वाले अभ्यर्थी साल भर के इंतजार के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाने के बाद निराश हैं। परीक्षार्थियों का कहना है कि प्रश्नपत्र लीक होने के चलते बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी परीक्षा में सफल नहीं हो पाए जो 2016 की परीक्षा में सफल हो चुके हैं। परीक्षार्थियों कोर्ट के आदेश के बाद आयोग की ओर से झटफट रिजल्ट जारी करने के तरीके पर भी सवाल खड़ा किया है।
एसएससी की परीक्षाओं पर बना गतिरोध होगा दूर
सुप्रीम कोर्ट की ओर से एसएससी की सीजीएल-2017 और सीएचएसएल-2017 की परीक्षा पर लगी रोक हटाए जाने के बाद अब परीक्षाओं को लेकर बना गतिरोध दूर होगा। परीक्षा परिणाम जारी नहीं होने से लंबे समय से परीक्षार्थी हाथ पर हाथ दिए बैठे थे। कोर्ट की ओर से रोक हटने के बाद स्टेनोग्राफर, सीजीएल, सीएचएसएल, सिपाही भर्ती की लंबित परीक्षाओं के लिए बना गतिरोध दूर होगा।