{"_id":"5ca274d3bdec221464537a8b","slug":"21554150611-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के लिए इलाहाबाद जंक्\nशन से एक और सीधी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई के लिए इलाहाबाद जंक् शन से एक और सीधी ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के लिए इलाहाबाद जंक्शन से एक और सीधी ट्रेन
छह अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक शनिवार को जंक्शन से चलेगी ट्रेन
प्रयागराज। रेलवे ने मुंबई जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इलाहाबाद जंक्शन से मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनल के लिए सीधी ट्रेन चलाने का एलान किया है। इसका संचालन इलाहाबाद जंक्शन से प्रत्येक शनिवार छह अप्रैल से 29 जून तक एवं मुंबई से प्रत्येक रविवार सात अप्रैल से 30 जून की अवधि में होगा। 21 कोच की इस ट्रेन में दस कोच एसी थ्री, चार स्लीपर, चार सामान्य, दो एसएलआर एवं एक कोच एसी टू का रहेगा।
इलाहाबाद जंक्शन से मुंबई स्पेशल दिन में 3.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन अपराह्न 3.20 बजे मुंबई पहुंच जाएगी। इसी तरह मुंबई से शाम 4.40 बजे चलकर अगले दिन शाम 5.25 बजे मुंबई स्पेशल इलाहाबाद जंक्शन पहुंचेंगी। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल के मुताबिक दोनों ओर से इस ट्रेन का ठहराव शंकरगढ़, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी, हरदा, भुसावल, नासिक, इगतपुरी एवं कल्याण में रहेगा।