{"_id":"5c744ae2bdec22077e43753a","slug":"21551125218-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडप में शहीदों को दी श्रद्धांजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडप में शहीदों को दी श्रद्धांजल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात फेरों से पहले दी
शहीदों कोे श्रद्धांजलि
मंसूराबाद (प्रयागराज)। शादी के बंधन में बंधने से पहले एक युगल ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। मंडप में उनके साथ घराती और बरातियों ने भी शहीदों की याद में कैंडल जलाईं। विवाह के दौरान यह पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई।
क्षेत्र के रघुवंशपुर उर्फ रेरुआ निवासी राम अधार गुप्ता के बेटी ने द्वारचार से पूर्व पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद ही शादी की रस्में पूरी करने का प्रस्ताव रखा, जिसको दूल्हे के पक्ष ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। वर व वधू पक्ष से करीब दर्जनभर लोगों ने मंडप में ही दूल्हा-दुल्हन के साथ कैंडल जलाईं और दो मिनट का मौन रख पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मंडप में उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं।
बताते चलें कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के रघुवंशपुर उर्फ रेरुआ गांव निवासी राम अधार गुप्ता की बेटी सीआरपीएफ में सिपाही है तो दूल्हा प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र के मिरिया गांव निवासी शंकरलाल गुप्ता का पुत्र सुनील साहू सेना में हैं। दोनों ही पक्ष से सुरक्षाबलों के जवान शामिल हुए।