फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बीएसए प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन करें

बीएसए प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन करें

Fri, 08 Feb 2019 09:46 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
बीएसए प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन करें
बीएसए ऑनलाइन सत्यापित करें प्रमाणपत्र
विज्ञापन

0 सचिव परीक्षा नियामक ने प्रदेश के सभी बीएसए को भेजा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, बीटीसी प्रशिक्षण एवं दूरस्थ शिक्षा विधि से अप्रशिक्षित शिक्षामित्रों का दो वर्षीय बीटीसी प्रशिक्षण प्रमाणपत्र अब बीएसए ऑनलाइन सत्यापित करेंगे। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से प्रदेश के सभी बीएसए को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निदेशक एसीईआरटी संजय सिन्हा ने यूपीटीईटी, बीटीसी प्रशिक्षण एवं दूरस्थ शिक्षा विधि से अप्रशिक्षित शिक्षामित्रों के प्रमाणपत्रों के सत्यापन का निर्देश दिया है। इसके बाद नवनियुक्त शिक्षकों को प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

बीएसए यूपीटीईटी 2013, 2014, 2015, 2016, एवं 2017 के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का विवरण विभागीय वेबसाइट http://examregulatoryauthorityup.in के होम पेज पर एवं बीटीसी प्रशिक्षण बैच 2011,2012, 2013, 2014 एवं 2015 तथा शिक्षामित्रों का दो वर्षीय बीटीसी प्रशिक्षण के सभी चरणों का विवरण वेबसाइट http://btcexam.in/btc2013/homebtc13.aspx पर उपलब्ध है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह विभागीय वेबसाइट पर अपलोड परीक्षाफल से संबंधित प्रमाणपत्रों का सत्यापन करना सुनिश्चित करें। अभिलेख एवं वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण में किसी प्रकार की भिन्नता होने पर उनके कार्यालय से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed