{"_id":"5bab8f95867a55019d617a6d","slug":"21537970069-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमसफर एक्सप्रेस के इंजन में फंसा सांड़, बीच रास्ते रोकी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमसफर एक्सप्रेस के इंजन में फंसा सांड़, बीच रास्ते रोकी ट्रेन
Updated Wed, 26 Sep 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमसफर एक्सप्रेस केे इंजन में फंसा सांड़, बीच रास्ते रोकी ट्रेन
0 भरवारी स्टेशन के पास रोकी गई इलाहाबाद आ रही हमसफर
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद/कौशांबी। आनंद विहार से इलाहाबाद आ रही हमसफर एक्सप्रेस के इंजन में बुधवार की सुबह एक सांड़ फंस गया। अचानक हुए इस वाकये से बीच रास्ते ही ट्रेन रोकनी पड़ी। ट्रेन के लोको पॉयलट द्वारा इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए जाने की वजह से हमसफर एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों को झटका लगा। इससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। इंजन में फंसे सांड़ के शव को निकाला गया। इसके बाद ही ट्रेन इलाहाबाद के लिए रवाना हो सकी।
बुधवार की सुबह भरवारी रेलवे स्टेशन के निकट एक सांड रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था। इसी बीच इलाहाबाद आ रही हमसफर वहां से गुजरी। इसके इंजन की चपेट में सांड़ आ गया। तेज आवाज आई तो ड्राइवर में ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। अचानक ब्रेक लगने से तमाम यात्री भी जग गए। झटका लगने से कुछ यात्री अपनी बर्थ से नीचे भी गिर गए। कुछ यात्री नीचे उतरे तो मालूम चला कि इंजन में कुछ फंस गया है। घटना की जानकारी होने पर भरवारी रेलवे स्टेशन का स्टाफ पहुंचा। स्टेशन मास्टर छोटेलाल ने बताया सांड़ का शव जाली के अंदर जाकर पहिए में फंस गया था। इस वजह से मजबूरी में इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा। पहिया में जाम होने से ट्रेन पलटने का भी खतरा रहता है। हालांकि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोककर सही काम किया। एनसीआर के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल ने इसे सामान्य घटना बताई है। कहा कि इंजन में कोई गड़बड़ी नहीं आई। दस मिनट के बाद ट्रेन इलाहाबाद के लिए रवाना कर दी गई और वह समय से जंक्शन पहुंची थी।