फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एसीएसटी एक्ट की धारा 14 पर निर्णय सुरक्षित

एसीएसटी एक्ट की धारा 14 पर निर्णय सुरक्षित

Fri, 21 Sep 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
एसीएसटी एक्ट की धारा 14 पर निर्णय सुरक्षित
एससीएसटी एक्ट की
विज्ञापन

धारा 14 पर निर्णय सुरक्षित
- संशोधित धारा 14(ए) की वैधता को दी गई है चुनौती
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। हाईकोर्ट ने एससीएसटी एक्ट की धारा 14(ए) की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर अपना निर्णय सुरक्षित कर लिया है। इस मामले में याचिका दाखिल कर सवाल उठाया गया है कि स्पेशल कोर्ट एससीएसटी के किसी निर्णय के खिलाफ 180 दिन के भीतर अपील दाखिल न करने पर क्या कोई भी वैधानिक उपचार नहीं बचेगा। इस प्रकार से तो न्याय का दरवाजा बंद हो जाएगा, जोकि सांविधानिक अधिकारों का हनन होगा।
हाईकोर्ट को अनुच्छेद 226, 227 और 482 सीआरपीसी में रिट की अधिकारिता है। इन शक्तियों और पुनरीक्षक के अधिकार का प्रयोग एससीएसटी के मामले में किया जा सकता है या नहीं, इस पर अधिवक्ता विष्णु बिहारी तिवारी और अन्य की ओर से दाखिल याचिका पर मुख्य न्यायमूर्ति डीबी भोसले, न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की पीठ ने सुनवाई की।
विज्ञापन

धारा 14(ए) में दी गई व्यवस्था के अनुसार एससीएसटी एक्ट के तहत पारित किसी आदेश के खिलाफ 90 दिन के भीतर अपील दाखिल की जा सकती है। यदि कोई इन 90 दिनों के भीतर अपील नहीं कर पाता है तो आगे और 90 दिन तक विलंब होने पर न्यायालय को विलंब माफ करने का अधिकार है। अर्थात अपील की कुल अवधि 180 दिनों की है। सवाल यह उठा कि यदि इन 180 दिनों में अपील दाखिल नहीं की जा सकी तो वह व्यक्ति जिसके खिलाफ आदेश हुआ उसके पास क्या विकल्प बचता है। क्या उसका न्याय पाने का अवसर समाप्त हो जाएगा। याचिका पर वरिष्ठ अधिवक्ता रविकिरन जैन, राजीव लोचन शुक्ला, विष्णु बिहारी तिवारी और राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल, अपर सॉलीसिटर जनरल ज्ञान प्रकाश सिंह ने पक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed