{"_id":"5b79c74242c792463e41b31a","slug":"21534707522-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंचाहार, महानंदा समेत 21 ट्रेनें अगले माह कई दिन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंचाहार, महानंदा समेत 21 ट्रेनें अगले माह कई दिन निरस्त
Updated Mon, 20 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
0000000000000000
ऊंचाहार, महानंदा समेत 21 ट्रेनें अगले माह कई दिन निरस्त
इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 12 सिंतबर से होगा ट्रेनों का निरस्तीकरण
इलाहाबाद से गुजरने वाली आठ ट्रेनों पर पड़ रहा असर
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। यात्रीगण कृपया ध्यान दें। अगले माह प्रयाग से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस समेत 21 ट्रेनें 12 से 26 सितंबर के बीच अलग-अलग अवधि में निरस्त रहेंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि रेलवे की ओर से कानपुर के पनकी रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। इस वजह से संबंधित रूट पर चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें 10 से 12 दिन तक निरस्त रहेंगी। इसमें से आठ ट्रेनें इलाहाबाद जंक्शन से गुजरती है। रेलवे ने कुछ ट्रेनों का रूट भी बदला है।
दरअसल, उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के पनकी स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण तमाम ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। इसमें इलाहाबाद जंक्शन से होकर गुजरने वाली 13007/13008 तूफान एक्सप्रेस, 15483/15484 महानंदा एक्सप्रेस, 12873/12874 हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस प्रमुख रूप से शामिल है। प्रयाग से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस भी रेलवे द्वारा अगले माह निरस्त की गई है। गाड़ी संख्या 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 13 सितंबर से 25 सितंबर तक एवं 14218 डाउन ऊंचाहार एक्सप्रेस 12 से 24 सितंबर तक निरस्त रहेगी। एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय के मुताबिक कुल 21 ट्रेनों को निरस्त किया गया है। जबकि 10 ट्रेनें इस अवधि में बदले हुए रास्ते से चलेंगी। उन्होंने बताया कि 12815 पुरी-नई दिल्ली, 12323 हावड़ा-आनंद विहार को 13 सितंबर से 25 सितंबर के मध्य इलाहाबाद-कानपुर रेलखंड में 75 मिनट रेगुलेट (रोकना) किया जाएगा। इसके अलावा 12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस को टूंडला-पनकी रेलखंड में उसी अवधि में 30 मिनट तक रेगुलूट किया जाएगा।
इलाहाबाद की ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
14217 प्रयाग-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस 13 सितंबर से 25 सितंबर तक
14218 चंडीगढ़-प्रयाग ऊंचाहार एक्सप्रेस 12 सितंबर से 24 सितंबर तक
12873 हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस 13 सितंबर से 24 सितंबर तक
12874 आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस 14 सितंबर से 26 सितंबर तक
15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली महानंदा एक्स. 12 सितंबर से 24 सितंबर तक
15484 दिल्ली-अलीपुरद्वार महानंदा एक्स. 13 सितंबर से 24 सितंबर तक
13007 हावड़ा-श्रीगंगानगर तूफान एक्सप्रेस 12 सितंबर से 24 सितंबर तक
13008 श्रीगंगानगर-हावड़ा तूफान एक्सप्रेस 12 सितंबर से 24 सितंबर तक