{"_id":"59f205bb4f1c1b6a678b7c85","slug":"21509033403-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर परीक्षा, चुनाव का करेंगे बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर परीक्षा, चुनाव का करेंगे बहिष्कार
Updated Thu, 26 Oct 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर करेंगे परीक्षा, निकाय चुनाव का बहिष्कार
0 प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रमुख सचिव को दिया ज्ञापन, मुआवजे की मांग
0 जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। शिक्षक नीरेंद्र कुमार शुक्ला के हत्यारों की गिरफ्तारी अब तक न होने से साथी शिक्षकों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रमुख सचिव एवं इलाहाबाद के प्रभारी हिमांशु कुमार को ज्ञापन सौंपकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। दूसरी ओर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी समेत अन्य मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव एवं जिला मंत्री चिंतामणि त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रमुख सचिव को सौंपे ज्ञापन में हत्यारों की गिरफ्तारी तथा शिक्षक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त को भी ज्ञापन सौंपा। हत्यारों की गिरफ्तारी और परिजनों को मुआवजा न मिलने पर परीक्षा एवं नगर निकाय चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी गई। प्रमुख सचिव एवं आयुक्त ने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में शिव बहादुर यादव, अमर सिंह, डॉ.एसपी सिंह, बृजेश सिंह, मनीष तिवारी, मुचकुंद मिश्रा, विनोद शुक्ला आदि शामिल थे।
दूसरी ओर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद पांडेय एवं मंत्री राजेश सिंह पटेल के नेतृत्व में डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में भी वहीं मांग की गई। डीएम से शिक्षक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने की भी मांग की गई। इसके अलावा खंड शिक्षाधिकारियों की मनमानी और शिक्षकों के उत्पीड़न की भी शिकायत की गई। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इसमें करतार सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, विनोद पटेल, संगीता, आस्था कुमारी, मुक्ता मालवीय, विनोद मिश्रा आदि शामिल थे।