फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बार कौंसिल ऑफ यूपी के सचिव निलंबित

बार कौंसिल ऑफ यूपी के सचिव निलंबित

Mon, 31 Jul 2017 10:18 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
बार कौंसिल ऑफ यूपी के सचिव निलंबित
बार कौंसिल ऑफ यूपी के सचिव निलंबित
विज्ञापन

कार्यों में लापरवाही और नियमविरुद्ध कार्य करने का आरोप
रिटायर्ड हाईकोर्ट जज को सौंपी गई जांच

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव डा. रामजीत सिंह यादव को कौंसिल की कार्यकारिणी ने निलंबित कर दिया है। रिटायर्ड अपर जिला जज आरसी मिश्र को उनके स्थान पर अस्थायी सचिव नियुक्त किया गया है। कौंसिल ने सचिव के कार्यों की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड न्यायमूर्ति से कराने का निर्णय लिया गया है। न्यायमूर्ति एपी सिंह को जांच अधिकारी बनाया गया है।
बार कौंसिल के अध्यक्ष पांचू राम मौर्य के मुताबिक काउंसिल की आपात सामान्य बैठक में निर्णय लिया गया कि सचिव रामजीत सिंह यादव द्वारा अपने कर्तव्यों के पालन और ऋण वितरण तथा ओवर टाइम भुगतान में गंभीर अनियमितता बरती गई है। उनको कार्यों के प्रति लापरवाही और नियमविरुद्ध तरीके से काम करने का दोषी पाया गया है। इसलिए उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जांच हाईकोर्ट के अवकाश प्राप्त न्यायमूर्ति एपी सिंह से कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

बैठक में इस प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई कि गत 16 जुलाई को हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में को पूर्व अध्यक्ष ने बिना किसी अधिकार के रोक दिया। चुनाव अधिकारी की भूमिका में इसमें आश्चर्य जनक रही। उनकी जिम्मेदारी थी कि चुनाव समय से कराते मगर इसके बजाए वह 16 जुलाई तक छुट्टी पर चले गए। उल्लेखनीय है बार कौंसिल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हाईकोर्ट के हस्तक्षेप पर संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed