फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   2129 contenders for one post none found qualified, the post of manager system remained vacant

UPPSC News :  एक पद के लिए 2129 दावेदार, कोई नहीं मिला योग्य, खाली रह गया प्रबंधक सिस्टम का पद

Mon, 12 Sep 2022 09:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Sep 2022 09:16 PM IST
सार

सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 30 अगस्त को आयोजित किया गया, जिनमें से दो अभ्यर्थी शामिल हुए। हालांकि, दोनों ही अभ्यर्थियों के पास पद की अनिवार्य अर्हता (कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातक) नहीं थी, जिसके कारण आयोग ने उनके अभ्यर्थन निरस्त कर दिए।

विज्ञापन
2129 contenders for one post none found qualified, the post of manager system remained vacant
Prayagraj News : यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

प्रोग्रामर श्रेणी-2/कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी/प्रबंधक (सिस्टम) परीक्षा-2021 के तहत प्रबंधक (सिस्टम) के एक पद के लिए 2129 अभ्यर्थियों ने दावेदारी की और इसके बावजूद पद रिक्त रह गया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से प्रबंधक (सिस्टम) के एक पद पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 25 मई 2022 को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा के लिए 2129 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 725 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। आयोग ने एक अगस्त 2022 को लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया था और तीन अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल होने के लिए सफल घोषित किए गए थे।

विज्ञापन



सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 30 अगस्त को आयोजित किया गया, जिनमें से दो अभ्यर्थी शामिल हुए। हालांकि, दोनों ही अभ्यर्थियों के पास पद की अनिवार्य अर्हता (कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातक) नहीं थी, जिसके कारण आयोग ने उनके अभ्यर्थन निरस्त कर दिए। आयोग के सचिव आलोक कुमार के अनुसार पद के सापेक्ष कोई भी अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए उपयुक्त नहीं पाया गया।

विज्ञापन

दो पदों पर सीधी भर्ती का परिणाम घोषित
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर एनाटमी और एपीडेमोलॉजिस्ट कम असिस्टेंट प्रोफेसर के एक-एक पद पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम सोमवार को जारी कर दिया। एपीडेमोलॉजिस्ट कम असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चंद्र मौलि मिश्रा और असिस्टेंट प्रोफेसर एनाटमी के पद पर अमृता निधि को चयनित घोषित किया गया है। इन दोनों पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू नौ सितंबर को हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed