फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   21 sued for protesting outside MP Rita Joshi's house

सांसद रीता जोशी के घर के बाहर धरना प्रदर्शन में 21 पर मुकदमा 

Tue, 21 Jul 2020 01:22 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 21 Jul 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
21 sued for protesting outside MP Rita Joshi's house
भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी। - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइंस में सांसद रीता जोशी के आवास के बाहर बिना अनुमति धरना प्रदर्शन करने पर 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। इनमें से एक खुद को राष्ट्रीय हिंदू संगठन का अध्यक्ष है जिसे नामजद किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार सुबह 11 बजे के करीब की है। डेढ दर्जन से ज्यादा लोग सांसद रीता जोशी के मिंटो रोड स्थित आवास के बाहर पहुंच गए। उनके हाथों में नारे लिखी हुई तख्तियां थीं। इन्होंने आवास के बाहर ही धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। वह नैनी में बंद पड़ी औद्योगिक इकाइयों को पुन: खोलने समेत कई अन्य मांगें कर रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन


बहुत समझाने के बाद प्रदर्शन कर रहे लोग वहां से जाने को तैयार हुए। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में एक ने अपना नाम सत्येंद्र दुबे सत्या व खुद को राष्टी्य हिंदू संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताया। साथ मेँ 15-20 अज्ञात लोग थे। पुलिस का आरोप है कि सभी ने कोविड 19 के संबंध में शासन की ओर से जारी निर्देशों के साथ ही धारा 144 का भी उल्लंघन किया। जिस पर एक नामजद व 20 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नियम विरुद्ध तरीके से खोला रेस्टोरेंट, मुकदमाप्रयागराज। सिविल लाइंस मे पत्रिका चौराहे के पास स्थित मून शाइन रेस्टोरेंट को नियमविरुद्ध तरीके से खोलना संचालकों को महंगा पड़ा। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम सूचना मिली कि मून शाइन रेस्टोरेंट में भीड़ जमा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि वहां कोविड 19 के संबंध में दिए गए दिशा निर्देशेें का उल्लंघन किया जा रहा है। जिस पर रेस्टोरेेंट के मालिकों पंकज गुप्ता व अनिल पांडेय के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन व महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed