फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   21 railway stations will be monitored from NCR headquarters

Prayagraj News: एनसीआर मुख्यालय से होगी 21 रेलवे स्टेशनों की निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
21 railway stations will be monitored from NCR headquarters
उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों की लाइव फुटेज देखते जीएम एनसीआर नरेश पाल सिंह। अमर उजाला
उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन के आगरा, मथुरा, अलीगढ़, कानपुर, ग्वालियर, झांसी, प्रयागराज समेत 21 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर हो रही गतिविधियों पर जीएम एनसीआर नरेश पाल सिंह की नजर रहेगी। इन स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का सीधा एक्सेस अब एनसीआर मुख्यालय में भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

मुख्यालय में बृहस्पतिवार को इसका ट्रायल भी सफल रहा। महाप्रबंधक नरेश पाल ने यहां से कई स्टेशनों की लाइव फुटेज देखी। जंक्शन पर दोपहर एक बजे के आसपास लाइव फुटेज देखने के दौरान उन्होंने एक महिला यात्री को सेल्फी लेते देखा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्टेशन की साफ-सफाई ऐसी हो कि लोग इसे अपनी यादों में कैद करें। प्लेटफार्म-एक स्थित खानपान स्टॉल के बाद कूड़ेदान के नजदीक एक चिप्स का खाली पैकेट पड़ा होने पर उन्होंने मुख्यालय से ही सफाई का निर्देश दे दिया। इसके बाद मिनटों में ही सफाई हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने बताया कि यह तकनीक न केवल त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करती है, बल्कि जवाबदेही भी बढ़ाती है। मुख्यालय से ही वह अब प्रमुख स्टेशनों की लाइव मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रयागराज, खजुराहो, झांसी, मथुरा समेत 21 प्रमुख स्टेशन के हर एक प्लेटफाॅर्म, बिल्डिंग, सर्कुलेटिंग एरिया की एक-एक पल की निगरानी मुख्यालय से होगी।

अभी प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, झांसी, आगरा, ग्वालियर, चित्रकूट, मथुरा, छिवकी, नैनी, बांदा, खजुराहो पहले ही वाच रूम से जुड़ चुके हैं। फतेहपुर, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला, हाथरस, फफूंद, गोविंदपुरी, मानिकपुर, मिर्जापुर, विंध्याचल, अलीगढ़ जैसे स्टेशनों को जोड़ने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। वाच रूम में छह बड़ी स्क्रीन और कंप्यूटर सिस्टम के जरिए स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का सीधा एक्सेस उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed