{"_id":"67876f8a0e98ff9cb5021b96","slug":"21-member-international-team-from-10-countries-will-visit-mahakumbh-dip-in-sangam-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh : 10 देशों के 21 सदस्यीय अंतर्राष्ट्रीय दल महाकुंभ का करेगें भ्रमण और संगम में पवित्र डुबकी लगाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh : 10 देशों के 21 सदस्यीय अंतर्राष्ट्रीय दल महाकुंभ का करेगें भ्रमण और संगम में पवित्र डुबकी लगाएगा
Wed, 15 Jan 2025 01:49 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:49 PM IST
सार
आज शाम को दल महाकुंभ मेला क्षेत्र में भ्रमण करेगा। शाम 5:00 बजे से 6:30 बजे तक हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया है, जिसमें दल के सदस्य प्रयागराज की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर का अनुभव करेंगे। रात में टेंट सिटी में रात्रि भोजन और विश्राम की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
संगम तट पर स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालु तिरंगा लहराते हुए।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
विदेश मंत्रालय की ओर से आयोजित 10 देशों का 21 सदस्यीय अंतर्राष्ट्रीय दल आज, 15 जनवरी 2025 को अपराह्न 2:40 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेगे। इस दल के आवास की व्यवस्था अरैल क्षेत्र स्थित टेंट सिटी में की गई है, जिसे उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा निर्मित किया गया है।
विज्ञापन
आज शाम को दल महाकुंभ मेला क्षेत्र में भ्रमण करेगा। शाम पांच बजे से साढ़े बजे तक हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया है, जिसमें दल के सदस्य प्रयागराज की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर का अनुभव करेंगे। रात में टेंट सिटी में रात्रि भोजन और विश्राम की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय दल कल, 16 जनवरी 2025 को सुबह आठ बजे त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाएगा। इसके बाद नाश्ते के पश्चात 9:30 बजे दल के सदस्यों को हेलीकॉप्टर से महाकुंभ क्षेत्र का हवाई अनुभव कराया जाएगा। भ्रमण कार्यक्रम दोपहर डेढ़ बजे समाप्त होगा और दल एयरपोर्ट के लिए रवाना होगा। इस अंतर्राष्ट्रीय दल में फिजी, फिनलैंड, गयाना, मलेशिया, मॉरीशस, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के प्रतिनिधि शामिल हैं।
विज्ञापन